google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कांग्रेसियो ने मनाई भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
92 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भारत रत्न देश के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में मनाया गया।

इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ,देवरिया संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ आम्बेडकर दबे कुचले,गरीबों , दलितों व पिछड़ों के वास्तव में मसीहा थे।

उन्होंने संविधान की रचना कर समाज के सभी वर्गों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने की व्यवस्था की। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को हमेशा ही शिक्षा ग्रहण करने की सीख दी, उनका विचार था कि बिना शिक्षा के आप समाज मे आगे नही बढ़ सकते हैं।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि डॉ आंबेडकर के संविधान को बचाए रखना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।आज देश का कमजोर तबका सबके साथ एक समान जीवन जी रहा है वह उनके द्वारा बनाए गए संविधान की देन है।

कार्यक्रम को आनंद श्रीवास्तव सोनू, आनंद देव गिरि, नीलेश त्रिपाठी,समीर पाण्डेय, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, रमाशंकर यादव, जयप्रकाश पाल, आलोक त्रिपाठी ,राजन, अशोक गौंड, सुनील द्विवेदी, सत्यप्रकाश मिश्र, अंशु, हरिश्चन्द्र सिंह, दिनेश गुप्ता, मानवेन्द्र तिवारी,रीता देवी, राजकुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, कमलेश मिश्र, डॉ एसके पाठक, शिवशंकर सिंह, चन्द्रिका यादव, देवेन्द्र नाथ तिवारी, धर्मवीर भारती, बासदेव तिवारी, सुनील उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Author:

Kamlesh Kumar Chaudhary

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close