google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

120 हराओ, बीजेपी हटाओ….चुनावी नारा बदलते हुए अखिलेश “जन विश्वास रैली” में क्या-क्या कहा? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान में कुछ समय ही शेष रह गया है। उधर तारीखों के ऐलान से पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। 

इस बार के चुनाव में NDA का मुकाबला I.N.D.I.A. के साथ होने जा रहा है। हालांकि इस चुनाव में कुछ दल एकला चलो की राह पर चल रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘120 जिताओ बीजेपी हटाओ’ का नया नारा दे दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान के रक्षक हैं। दूसरी तरफ वो लोग हैं जो संविधान के भक्षक हैं।

दरअसल रविवार को बिहार के पटना में जनविश्वास रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल हुए। 

इस रैली में शामिल होने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पटना पहुंचे थे। वहां पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी और बिहार मिलकर (80+40) 120 हराओ, भाजपा हटाओ’ का नारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान दुखी हैं और नौजवान के पास नौकरी नहीं है। 

इसे भी पढें  पोल खुली तो हुई फरार ! अशरफ की गायब बेगम ने लगाई गुहार, पढ़िए कैसे करती थी शूटरों की मदद

केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में जनता के लिए उनकी क्या उपलब्धि है? अखिलेश ने कहा कि ये बड़े सवाल हैं इसलिए हमें उम्मीद है कि यूपी के साथ साथ बिहार भी बड़े बदलाव की तरफ चलेगा।

जनविश्वास रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश 80 हराओ का नारा दे रहा है तो बिहार भी पीछे नहीं। 40 हराओं का नारा यहां से निकल कर आ रहा है। अगर यूपी और बिहार मिलकर 120 सीट हरा देंगे तो भाजपा का क्या होगा। 

सपा मुखिया ने कहा कि जनता ने भरोसा करके उन्हें बहुमत दे दिया लेकिन डबल इंजन की सरकार ने उनको बेरोजगारी दे दी है। अखिलेश ने कहा कि एजेंसी इसीलिए आई है कि राजनीति में हम लोग हैं और हम लोग इनका मुकाबला न कर रहे होते तो कोई एजेंसी नहीं आती। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब कभी हम लोग अगली बार मिलेंगे तो डबल इंजन की सरकार बाहर होगी। यूपी से लेकर बिहार तक भाजपा बाहर होगी।

105 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close