google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रायबरेली

कांग्रेस की न्याय यात्रा में अखिलेश की हिस्सेदारी ने राजनीतिक समीकरण को दिया नया मोड़

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़ें मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। कांग्रेस की ओर से विपक्षी गठबंधन को जमीन पर दिखाने की योजना बनी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अभी कई दौर की बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि जब सीटों का बंटवारा हो जाएगा, तब समाजवादी पार्टी उनकी न्यायिक यात्रा में शामिल हो जाएगी। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य की दूसरी पार्टी बनाने की चर्चाओं पर कहा कि व्यक्ति के मन में क्या होता है, यह कौन सी मशीन बताएगी? लाभ लेकर तो सभी चले जाते हैं।

कांग्रेस की यात्रा पर गरमाई चर्चा

अखिलेश यादव के राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने को लेकर चर्चा करीब 15 दिनों से चल रही है। पहले उन्होंने निमंत्रण न मिलने का मुद्दा उठाया था। बाद में कांग्रेस की ओर से रूट में बदलाव की बात कर फाइनल होने पर निमंत्रण भेजने का संदेश दिया गया। इस बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 11 सीटें देने का ऐलान किया गया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जता दी। बाद में कांग्रेस की ओर से अखिलेश यादव को यात्रा का निमंत्रण भेजा गया। दावा किया गया कि 20 फरवरी को अखिलेश रायबरेली में न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, अब अखिलेश के इस यात्रा में शामिल होने पर संशय उत्पन्न हो गई है।

इसे भी पढें  खेल की आड़ में लूट का धंधा… सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी

पेपर लीक का उठाया मामला

अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले को भी गरमा दिया है। उन्होंने कहा है कि लगभग 60 लाख नौजवानों ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी है। अब सुनने में आ रहा है कि पेपर लीक हो गया है। हर परीक्षार्थी के घर से पांच लोग जुड़े हैं। 

वे लोग कह रहे हैं कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई है, लेकिन यह गरीब परिवारों के साथ धोखा है। अखिलेश ने कहा है कि वर्ष 2024 में संविधान और देश की भविष्य को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने का भी महत्व है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी लोगों की जिम्मेदारी बड़ी है, क्योंकि भाजपा ने गरीबों को सबसे ज्यादा धोखा दिया है।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर सवाल

अखिलेश ने पूछा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी छह महीने पहले क्यों नहीं हुई? अगर इसने बजट में पैसा रखा होता तो उद्योगपति पहले आ सकता था। चुनाव आ गया है, इसलिए लगभग 50 लाख बच्चों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। अखिलेश ने पूछा है कि इससे कितनी नौकरियां और रोजगार मिले हैं? यदि यह सरकार बनी रही, तो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के आरक्षण को खत्म कर देगी।

इसे भी पढें  पेड़ से गिरकर 39 वर्षीय ट्रक चालक की मौत ; आम तोड़ने चढ़ा था पेड़ पर

अखिलेश ने समाजवादी आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका की भी बात की। उन्होंने कहा कि समाजवादियों को उनके जीवन से बहुत कुछ सीखना है। अखिलेश ने कहा है कि सभी समस्याओं का समाधान समाजवादी सोच और विचारधारा से निकल सकता है।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close