google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बृंदावनमथुरा

कडाके की ठंढ के बावजूद भक्त अब फिर से करने लगे हैं प्रेमानंद महाराज के दर्शन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से भक्तों को दर्शन नहीं दे रहे थे। 1 जनवरी से प्रेमानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को रात के समय फिर से दर्शन देने लगे हैं।

साथ ही आवास से आश्रम तक पैदल जाने को लेकर भी प्रेमानंद महाराज जी की यात्रा शुरू हो गई है। इस समय कड़ाके की ठंड है, लेकिन उनके दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। दरअसल दिन में डायलेसिस के चलते भक्त उनके दर्शन नहीं कर पाते हैं। भक्तों को केवल सुबह के समय ही दर्शनों का मौका मिलता है।

संत प्रेमानन्द महाराज रात को ढाई बजे छटीकरा मार्ग स्थित फ्लैट से परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम पर पहुंचते हैं। यहां भोर में कथा कहते हैं और फिर एकांत वार्ता में लोगों के सवालों का जवाब देते हैं। पैदल चलकर आश्रम जाने वाले संत के साथ उनके परिकर भी रहते हैं। इसके वीडियो भी वह सोशल मीडिया पर डालते हैं, जिससे रात के समय भक्त उनके दर्शन को पहुंच जाते हैं और मार्ग पर रंगोली और फूलों को सजाकर उनका अभिनन्दन करते हैं। इस समय काफी भीड़ उमड़ने लगी है।

इसे भी पढें  गॉव के विकास कार्यों में धांधली ; शिकायत पर  जाँच करने पहुँची ग्राम विकास मंत्रालय टीम 

ठाकुर श्री राधाबल्लभ महाराज के भक्त संत प्रेमानंद गोविंद शरण आध्यात्मिक बनने, राधा नाम का जाप करने का आह्वान करते हुए प्रवचन देते हैं। पिछले कुछ वर्ष में सोशल मीडिया पर उनके वीडियो की पहुंच काफी बढ़ी है। पिछले वर्ष भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान रहे विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बच्ची के साथ उनके आश्रम आए थे तथा प्रवचन सुनकर आशीर्वाद लिया था। इसके बाद उनके अनुयायियों की संख्या में इजाफा होता गया।

इस समय महाराज जब रात को ढाई बजे अपने आश्रम से परिक्रमा मार्ग पर निकलते हैं तो सैकड़ों लोग उनके दर्शन करने के लिए कतारबद्ध खड़े नजर आ रहे हैं। 

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close