google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

कातिल बिरयानी ; हैवानियत की ऐसी हद… ताबड़तोड़ चाकू से 55 वार… वाकया सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

पूर्वी दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में 17 वर्षीय एक किशोर पर 55 से अधिक बार चाकू से वार करने वाला लड़का जब पकड़ा गया तो उस समय वह लूटे गए पैसों से आराम से रात का खाना खा रहा था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) जॉय तिर्की ने शुक्रवार को कहा, ‘पूछताछ के दौरान घटना के बारे उसे कोई पछतावा नहीं था। जब हमारी टीम ने उसे पकड़ा तो वह रात का खाना खा रहा था।’ जांच से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हत्या की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की थीं।

अधिकारी ने कहा, ‘हमने अपने स्थानीय स्रोतों और उस क्षेत्र से जानकारी एकत्र की जहां अपराध हुआ था। कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान की। जब हमने उसे गिरफ्तार किया, तो वह अपराध स्थल से ज्यादा दूर नहीं था और लूटे गए 350 रुपये से खाना खा रहा था।’

इसे भी पढें  आखिर ऐसा क्या हुआ कि भाजपा के अपने ही विधायक अपनी सरकार को ही दे रहे हैं धमकी? पढिए पूरी खबर

तिर्की ने कहा कि पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड और मजिस्ट्रेट को आरोपी के आपराधिक इतिहास को स्थापित करने के बाद उस पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने के लिए लिखा है।

पुलिस ने कहा कि 16 वर्षीय किशोर से दो अन्य हत्याओं, झपटमारी की दो घटनाओं और लूटपाट के एक मामले में पूछताछ की जा रही है।

मंगलवार की रात, सीसीटीवी में एक लड़का दूसरे किशोर का गला दबाते और फिर उसे जमीन पर गिराकर 55 से अधिक बार चाकू मारते हुए दिखा। हमले के शिकार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारा कैमरे के सामने नाचता और मारे गए किशोर के शव को घसीटता दिखा।

वेलकम की जनता मजदूर कॉलोनी में हुई हत्या की घटना की 2.23 मिनट की फुटेज है जिसमें हत्यारे को उन लोगों को धमकी देते हुए भी देखा गया जिन्होंने अपराध को देखने की हिम्मत की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कबूल किया कि वह उस 17 वर्षीय किशोर को नहीं जानता था, जिससे उसने बिरयानी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। मारे गए किशोर के परिजनों ने नाबालिग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  'तेवर' ऐसा कि बडे़ बडो़ की पैंट गीली कर देता और 'रुतबा' ऐसा कि हर अपराध इसके कदम चूमते… . 'अकड़' भी कम नहीं… हो गया दुखद अंत

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close