google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

कैसे निभेंगी दोस्ती? एक दूसरे को देख लेने की धमकियाँ दे रहे हैं सपा-कांग्रेस

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इस बार का लोकसभा चुनाव एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के बीच होने वाला है। कांग्रेस पार्टी और सपा इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं, लेकिन एमपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच ठनी हुई है तो सवाल उठता है कि यूपी में लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियां कैसे दोस्ती निभाएंगी। वहीं, सपा यूपी में कांग्रेस को देख लेने की धमकी दे रही है। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन यूपी में बिखरने की स्थिति में दिख रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच तल्खियां देखने को मिली हैं। एमपी में दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं कर रही हैं। दरअसल, कांग्रेस ने सपा के लिए एमपी में एक भी सीट नहीं छोड़ी थी। इसके साथ ही कई सीटों पर समाजवादी पार्टी कांग्रेस का नुकसान भी कर रही है। जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलते हुए दिख रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एमपी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। अखिलेश-डिंपल के साथ ही सपा की पूरी ब्रिगेड ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

कांग्रेस-सपा के बीच बढ़ीं दूरियां

एमपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरियों का अहसास बीजेपी को भी है। बीजेपी इसका फायदा उठाने से चूकने वाली नहीं है। अब तो बीजेपी इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर सवाल उठाने लगी है। यदि सपा-कांग्रेस में यूपी के अंदर बात नहीं बनी तो बीजेपी यूपी की 80 में से 80 सीटों को जीतने का दावा सच भी साबित हो सकता है। वहीं, अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हैं।

बीजेपी भी जानना चाहती है

प्रियंका और राहुल गांधी क्या यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं? इस सवाल का जवाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही बीजेपी भी जानना चाहती है। भाई-बहन लोकसभा चुनाव यूपी से लड़ेंगे, उनकी क्या रणनीति है। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, इसलिए उन्होंने रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। राहुल केरल के वायनाड से सांसद हैं। वहीं, प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा हार के बाद यूपी प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही दोनों भाई-बहन लंबे समय से यूपी नहीं आए हैं।

कांग्रेस को हो सकता है बड़ा फायदा

लोकसभा चुनाव में यदि प्रियंका गांधी रायबरेली और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिल सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भी मानना है कि यदि राहुल और प्रियंका यूपी से चुनाव लड़ते हैं तो इसका सीधा फायदा पार्टी को मिलेगा। नेहरू गांधी परिवार को तय करना होगा कि कहां से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, एमपी चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी से कई बार लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने कभी भी यह नहीं कहा कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं, पार्टी के कई बड़े नेता भी इस तरफ इशारा कर चुके हैं कि प्रियंका और राहुल यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close