google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

सब्जी की रेहड़ी पर मौत का ऐसा करता था सौदा कि सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। अक्सर आपने खीरे की रेहड़ी बाजारों में देखी होंगी। खीरे वाले अपने पास एक चाकू भी रखते हैं और नमक भी। वो लोगों को खीरा काटकर देते हैं, लेकिन अगर कोई खीरे वाला उसी चाकू से लोगों की गर्दन काटनी शुरू कर दे तो सोचिए क्या हो।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऐसे ही एक साइको किलर की कहानी सामने आई है जिसने खीरा काटते-काटते लोगों का कत्ल करना शुरू कर दिया। खीरे की रेहड़ी की आड़ में वो लोगों को मौत देने लगा।

खीरा दिखाकर कत्ल करने वाला साइको किलर

इस साइको किलर का नाम है दानिश जो मुरादाबाद का ही रहने वाला है। दानिश खीरा बेचकर लंबे समय से अपना घर चला रहा था, लेकिन कुछ समय पहले इसके दिमाग में एक साजिश ने घर किया। इसने लोगों के कत्ल करके पैसे लूटने का प्लान बनाया। इसने अपने साथ अपने 2 और साथियों को जोड़ा और फिर शुरू किया खूनी खेल। दानिश के निशाने पर थे ई रिक्शा ड्राइवर।

इसे भी पढें  ज़मीन विवाद में खून की होली, चाकू-फावड़े से हमला, 9 घायल!

मुरादाबाद में दो लाश मिलने से मची थी सनसनी

पुलिस को मुरादाबाद के अलग -अलग हिस्सों से दो ई रिक्शा ड्राइवर की लाश मिल चुकी थी। मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा और थाना मैनाठेर के इलाकों में हुए थे दो कत्ल। लाशों को पास के जंगल में फेंक दिया गया था। दो लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। ये माना जा रहा कि कोई साइको किलर ई रिक्शा चालकों की हत्या कर रहा है, लेकिन ये कौन है ये पता लगाना आसान नहीं था।

कुएं में एक शख्स अधमरी हालत में मिला था

इन हत्याओं के कुछ दिन बाद 7 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली मुरादाबाद के मुंडा थाना इलाके के जंगल में एक कुएं से एक शख्स के कराहने की आवाज आ रही है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वाकई कुंए में शख्स घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज शुरू हुआ। इलाज के बाद उस शख्स की जान बच गई। पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया हैरान करने वाला सच।

ई रिक्शा चालकों को बना रहा था शिकार

इसे भी पढें  पहले रेप फिर धर्म परिवर्तन और उसके बाद 5 महीने का गर्भ…इस औरत की आपबीती आपके रौंगटे खड़े कर देगी

पूछताछ में पता चला कि ये शख्स भी ई रिक्शा चलाता था और उसी साइको किलर ने इसे निशाना बनाया था जिसने पहली दो हत्याएं की थी। पीड़ित ने बताया कि उसका ये हाल दानिश ने किया है। उसने बताया कि दानिश दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खीरे का ठेला लगाता है। दानिश ने खेत से खीरा लाने के लिए उसे बुक किया था। खीरा भरकर जब वे लोग खेत से निकले तो दानिश उसे बहाने से मुंडा थाने के पास जंगल में ले गया। वहां उसने अपने दो और साथियों को बुलाया और फिर खीरा काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। दानिश और साथियों को लगा कि वो मर गया और फिर उसे कुंए में फेंक दिया गया।

साइको किलर ने कबूल किए अपने जुर्म

पुलिस ने इस खबर के बाद तुरंत दानिश को गिरफ्तार किया। दानिश ने बताया कि उसे नशे की लत है और पैसा कमाने के लिए वो ई रिक्शा चालकों को अपना निशाना बना रहा था।

वो रिक्शा को लूटकर उनकी बैटरी बेच देता था और उस पैसे से अपने नशे का इंतजाम करता था। उसने कबूल किया कि उसने ही पहली दो हत्याओं को भी अंजाम दिया था।

93 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close