google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

राष्ट्रीय युवा संसद के निमित्त प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में देवरिया के प्रतिनिधि उत्कर्ष ने रखे विचार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया, आगामी 2 अक्टूबर को सेंट्रल हाल संसद भवन दिल्ली में नेहरु युवा केंद्र द्वारा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम के निमित्त आज प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वालें कार्यक्रम में देवरिया जिला का प्रतिनिधित्व बनकटा मिश्र के उमेश मिश्र के सुपुत्र उत्कर्ष मिश्र जी ने विचार रखे।

राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता और Y-20 प्रतिनिधि उत्कर्ष मिश्र ने बताया की “मौजूदा विश्व में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर आनलाइन स्क्रीनिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय चयन हुआ है।

आज आनलाइन माध्यम से प्रदेश स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में 75 जिलों के वक्ताओं में से किसी एक वक्ता का चयन होगा जो 2 अक्टूबर को सेंट्रल हाल संसद भवन में अपना विचार रखेंगे।

इस उपलब्धि पर नेहरु युवा केंद्र देवरिया के जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी, ब्रजेश मणि तिवारी, आदर्श तिवारी, अभिलाष मिश्र, अमित मिश्र, कामेश्वर मिश्र, रजत मिश्र, अभिषेक सिंह कुशवाहा, शिवम सोनी, सुरज गुप्ता, अनुज यादव, अनुराग पांडेय आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ऑपरेशन कब्जा मुक्ति : 800 से अधिक चिन्हित स्थलों को मिलेगी अवैध कब्जा से मुक्ति
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close