google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरठ

भाजपा नेत्री ने अपने कान से सटाकर पिस्टल लगाई तो इसकी गूंज पढ़िए कहां तक पहुंची

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अमित नागर की रिपोर्ट 

मेरठ। एक चर्चित भाजपा नेत्री ने पिस्टल के साथ अपनी फोटो बनवाई। जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। कनपटी पर पिस्टल लगाकर भाजपा नेत्री फोटो वायरल होने के बाद इस मामले की शिकायत डीजीपी से ट्वीट पर की गई। डीजीपी कार्यालय ने इसको संज्ञान लिया और पल्लवपुरम पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पल्लवपुरम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें इसी भाजपा नेत्री के पुत्र पर बरेली की एक युवती दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है।

पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत दुल्हैड़ा गांव की रहने वाली भाजपा नेत्री का नाम मीनाक्षी चौहान है। जिसका हथियार के साथ फोटो वायरल हुआ है। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो मेरठ पुलिस हरकत में आई।

दुल्हैड़ा गांव निवासी मीनाक्षी चौहान विश्व हिंदू रक्षा सेना की पदाधिकारी और भाजपा नेत्री हैं। पिस्टल के साथ उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें भाजपा नेत्री ने पिस्टल कान पर लगाकर फोटो खिंचवाया।

इसे भी पढें  अंतरिक्ष, आसमान, समंदर से लेकर जमीन तक कहां नहीं है हिन्दुस्तान?

इस मामले को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने संज्ञान में लिया और इसको डीजीपी को ट्वीट कर दिया। इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

दुष्कर्म के आरोप में जेल में रही थी भाजपा नेत्री

भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान के बेटे अनिकेत चौहान पर बरेली निवासी युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें अनिकेत चौहान को मुख्य आरोपी और भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया था। इस मामले भाजपा नेत्री और उनके बेटे दो माह से अधिक समय तक जेल में रहे थे।

थाने पर भाजपा नेत्री ने दी सफाई

कान पर पिस्टल लगाकर फोटो वायरल होने के मामले में भाजपा नेत्री पल्लवपुरम थाने पर पहुंचीं और लिखित में दिया कि यह फोटो एक साल पुराना है। इस मामले में पहले जांच हो चुकी। भाजपा नेत्री ने कहा कि वो इस मामले के साक्ष्य दे सकती हैं। पुलिस ने भाजपा नेत्री से इस माले में पूरी जानकारी ली है।

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close