google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

पहला प्यार पाकिस्तान में और उससे मन भर गया तो हिंदुस्तानी युवक को मोह लिया, चौंक जाएंगे इस शातिर इश्कबाज महिला की कहानी सुनकर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला और सुशील कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

पाकिस्तान से सरहद पार कर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा सचिन के पास पहुंची सीमा हैदर की कहानी में नया ट्विस्ट आया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर के पति ने दावा किया है कि उससे भी सीमा हैदर ने लव मैरिज की थी, जबकि उसके परिवार के लोग तैयार नहीं थे। उसने अपनी सरकार से मांग की है कि बच्चे को वापस लाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब में रह रहे सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने दावा किया कि सीमा ने उनके साथ लव मैरिज की थी। तब परिवार की रजामंदी नहीं थी। बाद में जब रिंद बिरादरी ने उनकी शादी को स्वीकार कर लिया, तब सब ने इस शादी को स्वीकार कर लिया। सीमा से उनका संपर्क कॉल के जरिए हुआ था, फिर दोनों अगले तीन चार महीने तक फोन पर ही बातें करते रहे। उसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। सीमा के रिश्तेदार इस फैसले से खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने कोर्ट में शादी की।

गुलाम हैदर के मुताबिक, बाद में जब बिरादरी ने उनकी शादी को स्वीकार लिया तो वे कराची रहने चले गए, जहां सीमा के पिता और बहन पहले से रहते थे। गुलाम हैदर ने बताया कि वहां वो ऑटो रिक्शा चलाते थे। घर में गरीबी थी, लेकिन उन दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं था। बाद में वे सऊदी अरब चले गए और वहां मजदूर के रूप में कड़ी मेहनत की और अपना घर बनाने के लिए पैसे भेजे। इस दौरान वे अपनी पत्नी से फोन पर बात करते रहे। उनका घर छोटा था, लिहाजा उनकी पत्नी ये बताते हुए एक किराए के मकान में शिफ्ट हो गई कि मरम्मत का काम खत्म होने के बाद वह वापस अपने घर में आ जाएंगी। इसके बाद वे अपने घर चली गई और वापस नहीं लौटी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  'सब नर करहिं परस्पर प्रीति, चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति' ; यहाँ अब गोलियां नहीं चलेंगी, आनंद का उत्सव होगा 

‘पत्नी ने बेच दिया घर, जूलरी और बच्चे ले गई’

गुलाम हैदर के मुताबिक उनकी पत्नी ने घर बेच दिया और अपने साथ सभी जूलरी और बच्चों को ले गई। गुलाम ने कहा कि उन्हें इस दौरान कभी कोई शक नहीं हुआ। उन्हें अपने जानने वालों से पता चला कि उनकी पत्नी दुबई चली गई है। फिर उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी नेपाल चली गईं, फिर सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि वे भारत की जेल में बंद है। वह कहते हैं कि उनकी पत्नी पब्जी गेम से बहक गई थी और उन्हें उनके बच्चों के साथ वापस आना चाहिए। सीमा की ओर से ये कहा गया है कि उन्होंने अपने पति को तलाक दे दिया, लेकिन गुलाम हैदर ने उनके दावों को खारिज किया है। वे कहते हैं कि उन्होंने तलाक नहीं दिया। वे सीमा को प्यार करते हैं। उन पर इतना विश्वास करते हैं कि घर भी पत्नी के नाम पर कराया था।

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close