google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

इन 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों को देख बौरा जाएगा दिमाग, हर मिनट पर अटकती हैं सासें, आखिर तक नहीं झपकती पलकें

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
87 पाठकों ने अब तक पढा

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

मुंबई। फिल्मों का सबसे दिलचस्प जॉर्नर सस्पेंस थ्रिलर माना जाता है। इस तरह की फिल्में बेहद एंगेजिंग और दिलचस्प होती हैं। सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की कहानियां लोगों को अलग दुनिया में ले जाती हैं और मन को एक खूंटे से बांधकर सरकने को मजबूर कर देती हैं। सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की कसावट उनकी कहानियों में चार चांद लगाती हैं। यही कारण है कि सस्पेंस थ्रिलर फिल्में एक ही बार में खत्म हो जाती हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। हम आपको बताते हैं ऐसी ही 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में जिन्हें देखकर हर पल आपकी सांसे अटकती नजर आएंगी।

मेमोरीज ऑफ मर्डर (Memories of Murder): बीते साल नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘स्क्विड गेम’ पूरी दुनिया में पसंद की गई। इसके साथ ही कोरियन सिनेमा की तरफ भी लोगों का ध्यान गया। कोरियन डायरेक्टर बॉन्ग जून हो (Bong Joon Ho) की फिल्म मेमोरीज ऑफ मर्डर एक सीरियल किलर की कहानी है। अब तक इतिहास में बनी सीरियल किलर्स की कहानियों में ये फिल्म टॉप सूची में गिनी जाती है। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी बिल्कुल सच्ची है। कोरिया के एक गांव में अचानक लड़कियों के गायब होने की खबर से सनसनी फैल जाती है। यहां एक कातिल रहता है जो गांव के गिने-चुने लोगों की बेटियों को उठाता है और उन्हें सेक्सुअली असॉल्ट करता है। इसके बाद अगले दिन सुबह लड़कियों की न्गन अवस्था में लाश मिलती है। इसकी कहानी बेहद सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है। इसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 1 लाख 91 हजार लोगों ने 8.1 की रेटिंग भी दी है।

जुलिया आईज (julia eyes): स्पेनिश डायरेक्टर गुईलीम मोराल्स (Guillem Morales) की फिल्म जुलिया आईज साल 2010 में रिलीज हुई थी। सस्पेंस हॉरर यह फिल्म कापी पसंद की गई थी। इस फिल्म की कहानी 2 बहनों के बारे में है। जिनमें से एक बहन की रहस्मयी तरीके से मौत हो जाती है और उसका शव फांसी के फंदे से टंगा मिलता है. वहीं दूसरी बहन एक बीमारी से ग्रसित हो जाती है, जिसमें उसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे जाने लगती है। दूसरी लड़की अपनी बहन की मौत का रहस्य खोजने में लग जाती है। फिल्म देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

विन्सीद (Vinci Da): भारतीय दिग्गज फिल्म मेकर श्रीजीत मुखर्जी की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म विन्सीद ने भी वर्ल्ड वाइड लेवल पर खूब नाम कमाया। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। फिल्म की कहानी एक सस्पेंस थ्रिलर की है। जिसमें एक फिल्म का मेकअप आर्टिस्ट घमंडी स्वभाव के कारण काम नहीं करता। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से होती है जो उससे मेकअप कराने के मुंह मांगे पैसे देता है। ये व्यक्ति एक सीरियल किलर जिसका असली चेहरा केवल मेकअप आर्टिस्ट जानता है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी भी दिमाग हिला देती है।

द अदर्स (The Others): साल 2001 में स्पेनिश भाषा में रिलीज हुई फिल्म द अदर्स (The Others) के डायरेक्टर अलेक्जेंद्रो अमेनाबार को खूब सराहा गया। सस्पेंस हॉरर इस फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द गिर्द घूमती है जो हाल ही में एक नए घर में शिफ्ट हुए हैं। यहां आते ही परिवार के बच्चों को दूसरे बच्चे नजर आते हैं। जिन्हों वे भूत समझ लेते हैं। इसकी कहानी काफी कसी हुई है और आपको पलक झपकने से भी मजबूर करती है।

द इनविजिबल मैन (The Invisible Man): डायरेक्टर लेग वॉनेल (Leigh Whannell) की फिल्म द इनविजिबल मैन (The Invisible Man) साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस स्सपेंस थ्रिलर में पति-पत्नि की कहानी है। जिसमें महिला का पति मर जाता है। थोड़ी ही दिन बाद पत्नी को अपने पति पर शक होता है और वो एक थ्योरी देती है। जिसमें कहा जाता है कि उनके पति ने सुसाइड नहीं किया बल्कि एक ऐसा सूट बनाया है जिससे वो अदृश्य हो जाते हैं। और अब वो पूरी जिंदगी अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने वाला है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close