google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

‘ससुर कहता है मेरे साथ एंजॉय कर’… महिला ने लगाया आरोप और पिता को है अफसोस कि करोड़ों खर्च कर बेटी की शादी की…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

आगराः दान-दहेज बेटियों के लिए सुख नहीं खरीद सकता है। इस बात का उदाहरण आगरा की एक हाई प्रोफाइल फैमिली की शादी से मिल रहा है। 2021 में हुई शादी में पीड़ित परिवार ने सवा करोड़ खर्च कर दिया, लेकिन उनकी बेटी को सुख मिलने की बजाय प्रताड़ना और बदनियती मिली। पीड़िता ने अपने ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में थाना सिकंदरा में पति समेत 5 पर जान से मारने की धमकी और अश्लील हरकत और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

थाना सिकंदरा के पश्चिमपुरी निवासिनी ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उसकी शादी नवंबर 2021 में आवास विकास के एक परिवार में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता एक टायर कंपनी चलाते हैं। शादी में हैसियत के हिसाब से 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार रुपये खर्च किया, जिसका उसने अपनी शिकायत में ब्योरा भी दिया है। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उसका पति अनुज चौधरी 50 लाख रुपये और एक ऑडी कार की डिमांड करता है। घरवाले मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर से निकाल दिया है। इसके अलावा देवर और ससुर भी उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा कि उसका ससुर रोज शराब पीता है। एक दिन उसके ससुर ने उसे आवाज लगाकर बुलाया और कहा कि चखना और आइस लेकर आओ। जब वह लेकर पहुंची तो उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और उससे कहने लगे कि तुम पढ़ी-लिखी हो। मेरे साथ बैठकर शराब पिया करो। पर्दा करने से कुछ नहीं होता है। आरोप है कि उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब शोर मचाया तो उसके ससुराल वालों ने उसके साथ ही मारपीट कर डाली। पीड़िता ने देवर पर भी आरोप लगाए हैं कि जब वह बाथरुम में नहाने गई थी तो उसके देवर ने उसके अश्लील फोटो खींचे हैं। वह उस पर बदनीयत रखता है।

इसे भी पढें  …तो आइए जानते हैं इस जिले के डीएम ने क्यों उठाया झाड़ू… ? 

दहेज का दिया ब्योरा

पीडि़ता की ओर से शादी समारोह में खर्च हुए रुपयों का हिसाब दिया गया है। उसने बताया कि 4 अप्रैल 2021 को रिश्ता हल्दीराम रेस्टूरेंट में तय हुआ था। जिसमें 25 हजार का खर्च आया था। इसके आद 15 जुलाई 2021 को एक फाइव स्टार होटल में रिंग सेरेमनी हुई। जिसमें 5 लाख 20 हजार खर्च हुए। जबकि इससे पहले 12 जुलाई को ससुरालवालों को 25 लाख के जेवरात दिलवाए। पति के हाथ में 41 लाख रुपए नगद रखे गए थे। 4 लाख रुपये कपड़े और बर्तन खरीदने के लिए दिए गए। 20 जुलाई को लगन समरोह में 80 हजार रुपये कपड़ों के लिए दिए। पति और सासुमा के लिए सोने की अंगूठी और चेन के लिए 2 लाख 90 हजार रुपये दिए गए। महिला संगीत में 4.80 लाख रुपये खर्चा किए गए। 26 नवंबर को हुई शादी में 1500 मेहमानों की दावत के लिए 24 लाख का भुगतान किया। इस तरह से शादी में कुल 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार रुपये खर्च किए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  दर्दनाक तस्वीर ; बुजुर्ग पिता अपनी बेटी को ठेले पर लेकर थाने पहुंचा, वजह ने सबको चौंकाया

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close