google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

प्रेमी को अमीर बनाने के लिए लड़की ने अपने ही घर में करा दी चोरी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

आगरा: ज्यादा अमीर बनने के चक्कर में पढ़े लिख नौजवान लालच में आ जाते हैं और फिर वे क्राइम कर बैठते हैं। ऐसा ही एक किस्सा आगरा में सामने में आया है। जहां चोर कोई और नहीं अपने ही सगे संबंधी की बेटी निकली। जब घटना का पुलिस ने खुलासा किया तो जानकार सन्न रह गए। चोर कोई और नहीं सगी बहन की बेटी निकली। बेटी ने ही कारोबारी के घर में 65 लाख की चोरी करा दी। इस मामले में पुलिस ने महिला आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

थाना शाहगंज के शिवाजी नगर कालोनी में रहने वाले मुन्नालाल का शू मटेरियल का कारोबार है, उनके घर पर 10 जून को चोरी हो गई थी। मुन्नालाल के घर में चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया था, जब उनके घर में उनकी पत्नी और मां के साथ पत्नी की बहन की बेटी पूजा थी। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि चोर अपने साथ लोडर ऑटो भी लेकर आए थे। उन्होंने घर में रखी अलमारी से नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के बाद उन्होंने सीसीटीवी चेक किए। इसके बाद सर्विलांस टीम की सहायता आकाश रावत, चेतन रावत सुरीर मथुरा और पूजा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 17 लाख की नगदी और सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

10 दिन से घर में रुकी थी पूजा

इसे भी पढें  कांवड़ियों और दूसरे समुदाय के बीच हिंसक झड़प ; कथित तौर पर कांवड़ियों पर पथराव

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूजा और चेतन रावत मथुरा के दीन दयाल इंस्टीट्यूट में साथ में पढ़ते थे। दोनों की दोस्ती हो गई। चेतन कोई खास काम नहीं करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, उसके प्रेमी चेतन ने पूजा से पैसों की तंगी बताई थी। इस पर पूजा ने अपने मौसा के बारे में चेतन को बताया कि उनके पास बहुत पैसा है। अगर उनके घर में चोरी कर ली जाए तो जिंदगी भर की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसलिए पूजा अपने मौसी के घर आकर पिछले 10 दिन रह रही थी।

मास्टरमाइंड निकली बहन की बेटी

शाहगंज थाना प्रभारी जितेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि मुन्नालाल के साढ़ू की बेटी पूजा उनके घर में इलाज के लिए आई थी। मुन्नालाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की बहन की बेटी थी, इसलिए उस पर कोई शक करने का सवाल ही नहीं था। मुन्नालाल के घर में चोरी होने की उन्हें जानकारी अगले दिन 11 जून को हुई थी। पूजा लगातार अपने प्रेमी चेतन रावत से बातचीत करती थी। 9 जून को चेतन अपने गांव के साथी आकाश रावत को लेकर आया था। उस दिन दोनों ने मुन्नालाल के घर की रेकी की थी। इसके बाद अगले दिन पूजा ने दोनों को घर में बुला लिया था।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  गुरु शिष्य की परंपरा को कलंक का टीका लगा दिया इस मौलवी ने ; पढ़िए घिनौनी हरकत की कड़वी सच्चाई

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close