google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

अवैध संबंध के शक में पत्नी की नाक काटी, बेटी को मारा और खुद भी लटक गया फांसी पर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। पति ने अवैध संबंधों के चलते पत्नी की चाकू से नाक काट दी। इसके बाद बेटी की गलाघोंट कर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। पति इससे पहले भी दो बार पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ चुका था। हत्या और सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक की पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित मछरिया निवासी छोटे शाह (38) पेशे से कार चालक है। छोटे शाह बीते कई साल से अमौली जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल की कार चलाते थे। परिवार में पत्नी रुखसार बड़ी बेटी आरजू (14), आरिफ (11), आर्यन (07) है। छोटे शाह परिवार के साथ जिलापंचायत सदस्य के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल में रहता था। जानकारी के मुताबिक रूखसार के कई लोगों से अवैध संबंध थे, पति इसका विरोध करता था। इसकी वजह से आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। रुखसार पति और बच्चों को छोड़कर बीते 8 महीने से अलग रह रही थी। इस दौरान पति बच्चों की देखरेख कर रहा था।

रात में लौटने के दौरान ऐसा क्या हुआ?

रुखसार और छोटे शाह के परिजनों ने दोनों के बीच सुलह कराई थी। रुखसार तीन दिन पहले ही पति और बच्चों के साथ रहने के लिए आई थी। छोटे शाह बीते बुधवार को जिलापंचायत सदस्य की कार लेकर बृजेश पटेल के साथ गया था, उसने घर में बताया था कि रात में घर वापस नहीं लौटेगा। लेकिन छोटे शाह गुरूवार सुबह तड़के घर वापस लौटा था। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि छोटे शाह अपना आपा खो बैठा। उसने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की, इसके बाद उसकी नाक काट दी।

बेटी की हत्या क्यों की

छोटे शाह ने पत्नी की नाक काटने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बड़ी बेटी आरजू की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटी की मौत के बाद उसने खुद फांसी लगा ली। सुसाइड और मर्डर की सूचना जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दोनों बेटे इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है कि आखिर घटनाक्रम क्या था, जिसकी वजह से छोटे शाह ने इतना बड़ा कदम उठाया है।

हत्या की वजह बने अवैध संबंध

डीसीपी सलमान ताज पाटिल का कहना है कि छोटे शाह की शादी 14 साल पहले रुखसार नाम की महिला से हुई थी। जिला पंचायत सदस्य के यहां ड्राइवरी का काम कर रहा था। पति-पत्नी में विवाद होता रहता था, जिसकी वजह से दोनों 7 महीने से अलग रह रहे थे। पति को शक था कि पत्नी के कहीं और संबंध हैं। पति ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की थी, उसने उसकी नाक काट दी है।

सोकर उठे तो शव लटक रहा था

डीसीपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि हो सकता है, बेटी बीच-बचाव करने के लिए आई हो इसलिए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद सुसाइड कर लिया। हालांकि ये जांच का विषय है।

बच्चों का कहना है कि जब हम सोकर उठे तो पिता का शव फंदे से लटक रहा था। आरजू फर्श पर इस तरह से पड़ी थी, जैसे सो रही हो। बच्चों का कहना है कि रात में क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close