google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसम

बारिश, कोहरा, ठंड… इस हफ्ते मौसम के सभी रंग देखने को मिलेगा लेकिन आप हो जाइए तैयार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसकी वजह से पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में 24 जनवरी को हल्की बारिश होगी। 25 जनवरी को भी बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से सर्दी बढ़ेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार की बारिश के बाद रविवार धूप खिली। यूपी के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। वहीं बिहार के कई जिलों में भी शनिवार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से दिन के वक्त धूप खिली रहेगी। हालांकि सुबह और शाम वाली ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी।

आज घने बादल और कोहरा दोनों साथ-साथ छाए हैं। कश्मीर में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर तराई क्षेत्रों में बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है। 

मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि 23 जनवरी से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा और दिन में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। और 24 और 25 जनवरी को बारिश भी होगी। बारिश के बाद  फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है। 

इसे भी पढें  घने कोहरे की चादर, लखनऊ से नोएडा तक थमी रफ्तार... कंपकंपाते शहर में ठिठुरते लोग

20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।मौसम विभाग का कहना है कि ठंडक बढ़ने के साथ ही बारिश होने की वजह से कोहरा छठ सकता है। लेकिन ठंडक सुबह शाम ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। बीते 3 दिन से हो रही तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम में अचानक परिवर्तन आया हुआ है। बादलों के बाद बारिश भी हो गई। मौसम विभाग ने इसे स्थानीय दबाव के कारण हुई बारिश बताया था। बीते 4 दिन से तेज धूप और सुबह  शाम कड़ाके की ठंड के सिलसिलेवार शुक्रवार को ब्रेक लग गया।अन्य दिनों की तरह इस दिन भी दिन में तेज धूप निकली और दोपहर 1:00 बजे तक धूप खिली रही। लेकिन इसके बाद अचानक से मौसम में परिवर्तन आने लगा आधे घंटे तक आसमान पर हल्की-हल्की बदली दिखाई देने लगी।

 शाम 5:00 बजे के बाद अचानक से बूंदाबांदी हुई उसके बाद बारिश भी हो गई। बारिश के कारण शाम तक तापमान में गिरावट हुई है।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close