google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

खेत के चारों ओर कंटीले तार में प्रवाहित बिजली करंट ने ली 14 वर्षीय मासूम की जान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

बहराइच,  फखरपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर में किसान ने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर कटीले तार लगाए थे। इन तारों में बिजली का करंट भी दौड़ा रखा था। शनिवार देर रात एक किशोर करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। आरोपित किसान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

गांव के रामकुमार ने अपने खेत में मक्के की फसल लगा रखी है। मवेशियों से फसल को नुकसान से बचाने के लिए उन्होंने खेत के चारों ओर कटीले तार से घेरकर उसमें करंट दौड़ा रखा था। शनिवार की देर रात गांव निवासी विष्णु का 14 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार खेत की तरफ गया था। इस दौरान खेत के किनारे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। किशोर की मौके पर मौत हो गई।

काफी देर तक जब किशोर घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। ग्रामीणों संग खोजबीन करने पर रामकुमार के खेत के पास वह मृत अवस्था में तारों से उलझा पाया गया। घटना की सूचना पुलस काे दी गई। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढें  "गब्बर" की कुर्क सम्पत्ति के ध्वस्तीकरण के लिए शिकायतों की मुहिम ; 110करोड की संपत्ति जब्त 

एसओ ने बताया कि मृतक के पिता विष्णु की तहरीर पर खेत मालिक रामकुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। एसओ ने लोगों से अपील भी की है कि वे खेतों में तार लगाकर करंट न दाैड़ाएं वरना जनहानि होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

73 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close