google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जोधपुर

जोधपुर में अंडर 08 और अंडर 10 बालक और बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता सम्पन 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
69 पाठकों ने अब तक पढा

विरेन्द्र हरखानी की रिपोर्ट

जोधपुर। अंडर 10 में अगम सुराणा व लव्या तथा अंडर 8 में युवराज वैष्णव और दानिया चैंपियन।

स्थानीय जगन्नाथ धूत स्मृति हाल में चतुरंग शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित अंडर 10 व अंडर 8 बालक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में अंडर 10 आयु वर्ग में अगम सुराणा 4 में से 4 अंक प्राप्त कर विजेता बने। आयुष राजपुरोहित ने दूसरा तथा काव्यांश वैष्णव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लव्य। आर्य 3 अंकों के साथ बालिका वर्ग में प्रथम रही । कनिष्का ने दूसरा व महक बाफना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 8 आयु बालक वर्ग में युवराज वैष्णव विजेता बने। दक्ष जैन ने दूसरा और अभिमन्यु सिंघी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 8 बालिका वर्ग में दानिया सालेचा 4 में से 4 अंक जीतकर चैंपियन बनी, अविका लूंकड ने दूसरा व अनायशा भण्डारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों के 3 अंक थे। दोनों आयु वर्ग में कुल 43 बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार गौड़ ने नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों को मेडल पहना कर उनका उत्साह वर्धन किया। चतुरंग शतरंज अकादमी के निदेशक डॉ जयमल सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में वीरेंद्र हरखानी विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रफत खान व शुभम भण्डारी रहे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close