google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बड़हियाबिहारबेगूसराय

दो सिर-दो मुंह और चार आंखों वाली बछिया का जन्म ; कोई ईश्वरीय रुप कह रहा है तो कोई चमत्कार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रामकृष्ण यादव की रिपोर्ट

बगहा, बिहार। सेमरा स्थित घुसुकपुर गांव में एक किसान के घर दो सिर वाली बछिया ने जन्म लिया है। लोग इसे कुदरत की देन मान रहे हैं। इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। बछिया के दो मुंह, दो सिर, दो कान और चार आंखें हैं। ग्रामीणों के बीच में यह बछिया कौतूहल का विषय बनी हुई है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

पशु चिकित्सक डॉ. राधेश्याम सिंह कुशवाहा ने बताया कि सेमरा घुसुकपुर में गाय के प्रसव में काफी समय लग रहा था। जिस वजह से पशुपालक राजेश यादव ने पशु चिकित्सक को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद प्रसव सफलतापूर्वक करा लिया गया। फिलहाल गाय और बछिया दोनों ठीक हैं।

पशु पालक इसे देखकर बेहद खुश हैं और इसे इश्वरीय आशीर्वाद मान रहे हैं। स्वस्थ बछिया को देखकर लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं है। इस अद्भुत बछिया के दो मुंह और चार आंखों के अलावे शरीर का बाकी हिस्सा सामान्य हैं।

प्रसव पूर्व सब कुछ सामान्य था, लेकिन जैसे ही बछिया पर लोगों की नजर पड़ी। वहां खड़े लोगों की आंखें आश्चर्य से खुली की खुली रह गई। इसकी सूचना जब गांव के लोगों तक पहुंची तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। गांव के लोग इस अजीबो-गरीब बछिया को देखने के लिए जुटने लगे हैं। वहीं, पशु पालक राजेश यादव ने बताया कि- इस गाय ने दो साल पहले एक स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया था। उस समय सब कुछ सामान्य था।

60 घंटा बीतने के बाद बछिया है स्वस्थ

बछिया के दो सिर है, जिसकी वजह से उसके आगे का भाग भारी हो गया है। इस वजह से वो ठीक तरीके से खड़ी नहीं हो पा रही है। हालांकि 60 घंटे बीत जाने के बाद भी बछिया स्वस्थ है। फिलहाल बछिया को दूध पिलाया जा रहा है।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  क्विज कांटेस्ट कार्यक्रम में एसडीपीओ ने कहा, बेहतर शिक्षा सभी के लिए बहुत आवश्यक

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close