google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बेगूसरायमुजफ्फरपुर

एक बार खाना और दोनों वक्त बेरहम पिटाई….. बेटी होने मात्र की ऐसी सजा…..इंसानियत बिलख उठती है ऐसी सच्चाई जानकर

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
110 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

कटिहार, बिहार। ‘वो मुझको बहुत मारता है, खाना खाने नहीं देता है। तीन बार के बजाय एक बार खाना देता है। काम करने के बाद खाना मांगो तो दोपहर में मारने लगता है, तो कभी शाम में पीटने लगता है। सोने नहीं देता है। जमीन पर लेटने को कहता है। 

ये सारे अत्याचार सास, ससुर और हसबैंड मिलकर करते हैं। मेरा पैर बांधकर मेरे मुंह में जबरदस्ती बैंगन के खेत में डालने वाले जहर डाल दिया। जब से बेटी हुई, तब से यह अत्याचार शुरू हुआ। इनका प्लान है कि मुझे मारकर दूसरी शादी कर लें। ये लोग मेरी बेटी को भी मक्के के खेत में ले जाकर मारने गए थे, लेकिन मैंने जैसे-तैसे उनकी जान बचाई।’ 

ये बातें कटिहार के अस्पताल में भर्ती पीड़िता के हैं। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला के साथ बेरहमी से पेश आते और जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया है।

बहू की हत्या करने की कोशिश की

कटिहार में ससुराल वालों का अजब कारनामा सामने आया है, जहां बेटी के जन्म पर बहू को अस्पताल में छोड़ ससुराल वाले फरार गए। 

मामला कटिहार के बरारी प्रखण्ड से जुड़ा हुआ है, जहां बेटी का जन्म होने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ना की हदें पार कर दी। आरोप है कि ससुराल वालों बहू को जबदरस्ती जहर खिलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।

कटिहार सदर अस्पताल में इलाजरत पिंकी खातून ने जहर खाने के जो कारण बताया है उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। 2021 में बरारी थाना क्षेत्र के अनारकली गांव की रहने वाली पिंकी खातून की शादी दुर्गापुर गांव निवासी मो. तस्लीम के साथ धूमधाम से किया गया था। शादी में सामर्थ अनुसार पिंकी के माता-पिता ने लड़के को दहेज भी दिया था।

पति, सास, ससुर मिलकर करते मारपीट

2 साल तक सब कुछ अच्छा चला। पति, सास ससुर तीनों पिंकी को काफी मानते थे। इस दौरान पिंकी गर्भवती हुई और 9 माह के बाद पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म लेने पर पति मोहम्मद तसलीम, सास सजिमा खातून और ससुर जयदुल हक का चेहरा मुरझा गया। उन्हें लड़का चाहिए था। 

इधर लड़की होने के बाद पिंकी खातून की जिंदगी ही बदल गई। जो सास ससुर पति उन्हें प्यार करते थे। अब उन्हें हर बात पर प्रताड़ित करते और मारपीट करते। ससुराल पक्ष को लगा की पिंकी के साथ अगर इस तरह व्यवहार किया जाए तो वह घर छोड़कर चली जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बहू को अस्पताल में छोड़कर भाग गए ससुराल वाले

पिंकी खातून मार खाकर भी ससुराल में ही रह रही थी। ससुराल पक्ष के लोग पिंकी खातून को रास्ते से हटाना चाहते थे। ताकि मोहम्मद तसलीम फिर से दूसरी शादी कर लड़का पैदा कर सके। जहां ससुराल पक्ष ने साजिश कर पिंकी खातून को जहर खिलाया। जहर खाने के बाद पिंकी की हालत काफी बिगड़ गई। 

स्थानीय ग्रामीणों के दबाव पर पिंकी को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार करने के बाद पिंकी की जान बच गई। लेकिन वही पति सास ससुर पिंकी को सदर अस्पताल में ही छोड़ कर फरार हो गए।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close