google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मुजफ्फरपुर

अवैध संबंधों में लिपटी इश्क की डर्टी स्टोरी ; चार बच्चों की मां का ठेकेदार के साथ प्यार के खेल ने सबको हैरत में डाल दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मणिमाला झा की रिपोर्ट 

मुजफ्फरपुर: वो पति के साथ 15 साल गुजार चुकी है। उसके चार बच्चे हैं। उसे ठेकेदार से इश्क हो गया। जो दीवारों की रंगाई और पुताई करता है। दोनों ने लखनऊ में मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इधर, परेशान पति ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इश्क की इस कहानी में बकायदा पुलिस की एंट्री हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला नबाबों के शहर लखनऊ में दोनों प्रेमी मौज कर रहे थे। केस के आईओ जब छानबीन करने में जुटे उन्हें महिला का पता चल गया। पुलिस ने दो बच्चों के साथ महिला को शहर के आमगोला इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

इश्क की डेंजर कहानी

शादीशुदा महिला पुट्टी की ठेकेदारी करने वाले से प्रेम करती है। उसका कहना है कि उसी के साथ रहेगी। वहीं सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा मोहल्ले के रहने वाले युवक ने महिला को लेकर लखनऊ चला गया। दोनों साथ रहने लगे। पति का आरोप है कि महिला घर से 25 हजार रुपये और गहने भी साथ ले गई। सब कुछ गायब है। उसने जब रोकने की कोशिश की तब उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद केस के आईओ एएसआई विजय सिंह महिला की तलाश में जुट गए। मोबाइल के लोकेशन ने सच उगल दिया। दोनों को पुलिस ने काजी मोहम्मदपुर थाने के आमगोला से गिरफ्तार कर लिया।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती

महिला का बयान

महिला ने पुलिस को बताया है कि वो ठेकेदार से दो वर्षों से प्रेम करती है। वो उसके साथ ही रहना चाहती है। लखनऊ मंदिर में शादी हो चुकी है। दोनों साथ रहना चाहते हैं। अब वो ठेकेदार के साथ ही रहेगी। उधर, पति चार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। प्रेमी लखनऊ में रहता है। पिछले दो महीने से वो महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा है। उसका कहना है कि उसने भी महिला से प्रेम किया है। दोनों साथ ही रहेंगे।

जुलाई में दर्ज हुआ था मामला

मुजफ्फरपुर नगर थाने में दर्ज इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विजय सिंह को बनाया। विजय सिंह तेज तर्रार एएसआई में गिने जाते हैं। उन्होंने केस को सुलझा लिया है। विजय सिंह ने दोनों के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि दोनों मुजफ्फरपुर में छुपकर रह रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि महिला का 164 के तहत बयान दर्ज होगा। उसके बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों से पूछताछ जारी है।

211 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close