google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

होली की ज़श्न के बीच आखिर किसने चलाई गोली ; एक की जान गई

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जावेद अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ: राजधानी में होली के जश्न के दौरान दबंगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

कैसरबाग इलाके में सरेआम गोलीकांड होने से हड़कंप मच गया। युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। दावा है कि हत्यारोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

कैसरबाग इंस्पेक्टर ने बताया कि घसियारी मंडी निवासी पप्पू सोनकर को बीती देर रात गोली मारी गयी थी। पप्पू की पीठ पर गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंती पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर शांत कराया। बताया जा रहा है कि पुराने लेनदेन को लेकर युवक की हत्या की गई है। परिजनों ने रल्ली सोनकर नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तालाश में जुट गई है।

डीसीपी वेस्ट सोमेन वर्मा ने बताया कि युवक की हत्या के सही कारणों और हत्यारोपी का पता लगाया जा रहा है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों की पहचान की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  गिरौदपुरी धाम मेला की तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close