google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

यूपी में ढाबा, होटल या रेस्टोरेंट चलाने वालों, सावधान! करना होगा ये काम,  नहीं तो मुसीबत पड़ सकती है गले

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में खाद्य पदार्थों में मानव अपशिष्ट और अन्य गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्तरां में गहन जांच और सत्यापन के आदेश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया कि हाल ही में कई जगहों पर जूस, दाल और रोटी जैसी वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और अन्य अखाद्य सामग्रियों की मिलावट की घटनाएं सामने आई हैं। 

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल वीभत्स हैं, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं। ऐसी हरकतों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया कि उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं न हों।

इसे भी पढें  ग्राम पंचायतों और खण्ड कार्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया, जिसमें सभी खान-पान के प्रतिष्ठानों, ढाबों, रेस्तरां और होटलों की जांच की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें शामिल होंगी। इन प्रतिष्ठानों के संचालक और वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का सत्यापन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी खान-पान के प्रतिष्ठानों पर उनके संचालक, प्रोपराइटर और मैनेजर के नाम और पते स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाने चाहिए। इसके लिए खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। 

उन्होंने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी की अनिवार्य व्यवस्था का भी निर्देश दिया, जिससे न केवल ग्राहकों के बैठने की जगह बल्कि पूरे प्रतिष्ठान की निगरानी हो सके। सभी संचालकों को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और आवश्यकता पड़ने पर इसे पुलिस और प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खान-पान के केंद्रों पर स्वच्छता का ध्यान रखना अनिवार्य है। खाद्य पदार्थ तैयार करने और सर्व करने के दौरान संबंधित कर्मचारियों को मास्क और ग्लव्स का उपयोग करना चाहिए, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढें  ‘ज्यादा हाय तौबा ना करें नहीं तो किसी भी वक्त पलट सकती है गाड़ी, योगी के मंत्री ने पढिए किसको दी चेतावनी? वीडियो ? देखिए 

आखिर में, मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ अस्वीकार्य है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने खाद्य पदार्थों की बिक्री और उनसे संबंधित गतिविधियों को और अधिक कठोर नियमों के तहत लाने का आदेश दिया, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन हो सके।

133 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close