google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

तिरुपति लड्डू में मिलावट का विवाद: यूपी में नकली घी जांच के लिए कलेजा चाहिए…बृजभूषण शरण क्या कहना चाहते हैं? पूरी खबर पढें

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

गोंडा। आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर के लड्डू में इस्तेमाल होने वाले घी में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट का आरोप लगाया गया है, जिसकी पुष्टि लैब रिपोर्ट में हुई है। इस विवाद ने साधु-संतों के बीच नाराजगी को जन्म दिया है, और उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने तिरुपति मंदिर के लड्डू के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में बिकने वाले घी की जांच की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि वह दो साल से इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन कोई उनकी बात पर ध्यान नहीं दे रहा था। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे की जांच करवाने का साहस दिखाया। 

बृजभूषण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बिकने वाले घी और तिल के तेल की जांच की जानी चाहिए और इसके लिए “कलेजा” चाहिए।

इसे भी पढें  खेत जोतने के विवाद में हुई मारपीट,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

बृजभूषण सिंह ने उत्तर प्रदेश की सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर पूजा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में भी मिलावट हो सकती है, और यह जांच का विषय होना चाहिए।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close