google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गोरखपुर

मेरे पेट में तुम्हारा बच्चा पल रहा है… महिला के एक फोन ने युवक की उडा दी नींद, पढिए क्या है मामला ❓

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट

गोरखपुर में एक लड़के की दिसंबर में शादी होने वाली है। चार महीने पहले, उसके पास एक महिला का फोन आया, जिसने दावा किया कि उसके पेट में लड़के का बच्चा पल रहा है। यह सुनते ही लड़के के होश उड़ गए। महिला ने धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसकी शादी टूटवा देगी।

इससे पहले भी, एक साल पहले, उस महिला ने लड़के पर झूठा रेप केस दर्ज कराया था। 

इस मामले में भी लड़के को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जब पुलिस ने जांच की, तो मामला पूरी तरह से झूठा निकला। लेकिन महिला ने उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाने के नए तरीके अपनाए। 

अब, महिला ने लड़के से पांच लाख रुपये की मांग की है और धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं मिले, तो वह लड़के की होने वाली पत्नी को उसके झूठे करतूतों के बारे में बता देगी और उसकी शादी तोड़वा देगी। महिला ने कहा कि वह लड़के को जेल भिजवाने की धमकी भी दे रही है। 

लड़के ने इस मामले की शिकायत एडीजी के पास की और डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की। एडीजी केएस प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित थाने को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

126 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  महिला को दिखाया भूत का डर और शातिर बदमाश लूट लिया सब कुछ, पढ़िए इस खबर को

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close