google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरियाबरहज

जयंती पर याद किए गए जनेश्वर मिश्र, कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक विसंगतियों के विरुद्ध उठाए रास्ते पर चलने की प्रेरणा ली

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

बरहज। समाजवादी नेता व विचारक जनेश्वर मिश्र की जयंती सोमवार को बरहज डाक बंगले पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा कि जनेश्वर मिश्र आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र शोषित, वंचित, पीड़ित की आवाज के साथ समाजवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता तथा उसे जीने वाले लोगों में से थे। उनका मानना था कि समाजवाद जीवन जीने का सही ढंग है। विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष का नाम ही समाजवाद है और इस संघर्ष में वे जीवन पर्यंत लगे रहे।

अवधेश चौधरी ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र मन, वचन और आचरण से समाजवादी थे।

जनेश्वर मिश्र की वाणी और व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि जो उनके पास पहुंच जाता था, वह उनका ही बनकर रह जाता था।

बेचुलाल चौधरी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का व्यक्तित्व विराट था। वे डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों के ध्वजवाहक थे। ऐसा व्यक्तित्व कभी मरता नहीं है। उसका व्यक्तित्व व कृतित्व अमर होता है

राजन भुर्जी ने कहा जनेश्वर मिश्र का बरहज से विशेष लगाव था। उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए बरहज के लिए उनका बहुत योगदान है। अध्यक्षता व सचालन विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने की। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  प्रियंका गांधी के गाल जैसी सड़कें..बिधूड़ी के विवादित बयान ने छेड़ी बहस, शब्दों पर सियासत तेज

अजय यादव बहुगुणा गजानंद विश्वकर्मा मंजनाथ यादव विजय चौहान अनिल गोस्वामी संतोष यादव रामनरेश यादव शशांक यादव जय सिंह राजेश ठाकुर प्रभुनाथ शर्मा वीरेंद्र चौधरी रविकेश चौधरी शमीम अहमद हरिलाल विश्वकर्मा राजेंद्र यादव प्रधान वंदना कुशवाहा अखिलेश यादव दीपक यादव, श्रीकृष्ण यादव बलवंत यादव ओमप्रकाश यादव अजय यादव श्रीकांत यादव बृजभान अनिल यादव अमरजीत यादव रमाशंकर भुर्जी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

132 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close