google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

60 वर्षीय बृद्ध को न शरम आई, न हुआ लिहाज, नाबालिग पोती के साथ हैवानियत कर रिश्ते की मर्यादा हिला दिया…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

कानपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक मौसेरे बाबा ने अपनी नाबालिग पौत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। 

पीड़िता ने अपने पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी, जो रिश्तेदारी में गए हुए थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना जालौन के निवासी, दिहाड़ी मजदूर और मजबूरी की स्थिति में जी रहे व्यक्ति के परिवार से जुड़ी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पिछले शनिवार को परिवारिक चाचा की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी के साथ जालौन गए थे। उन्होंने अपने तीन बच्चों को कल्यानपुर निवासी 60 वर्षीय मौसा की देखरेख में छोड़ दिया था। 

शनिवार की रात को मौसा ने नाबालिग मंझली बेटी (12) के साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया। रविवार को पीड़िता ने फोन करके अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद, पीड़िता के पिता और उनकी पत्नी तुरंत घर लौटे और बेटी के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कल्यानपुर अभिषेक पांडेय ने पुष्टि की कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close