google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कासगंज

10 बच्चों का बाप था समधी और 6 बच्चों की माँ थी समधन, दोनों में आंख लडी और हो गए फरार, सब ढूंढ रहे हैं… . 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

कासगंज जिले में एक असामान्य प्रेम कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। आपने वह कहावत तो सुनी होगी कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। यहां भी ऐसा ही कुछ हुआ। एक व्यक्ति ने अपने बेटे के लिए रिश्ता तय किया था, लेकिन वह अपने बेटे की होने वाली सास (समधन) को दिल दे बैठा।

पहली नजर के प्यार के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। फिर एक दिन वह व्यक्ति अपनी समधन को घर से लेकर फरार हो गया। यह चौंकाने वाली बात है कि वह व्यक्ति 10 बच्चों का पिता है और जिस महिला को लेकर भागा, वह 6 बच्चों की मां है।

यह मामला गंजडुंडवारा कस्बे का है। दो महीने पहले, दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी की शादी तय की थी। लड़की के पिता पप्पू ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता आरोपी शकील के पुत्र से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और शकील के बीच बातचीत शुरू हो गई।

इसे भी पढें  प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही बेटी और बाप मान नहीं रहा था फिर हो गया इतना बड़ा खेला कि….

इस बीच, कब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, पप्पू को पता ही नहीं चला। एक दिन अचानक शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पत्नी के अचानक घर से लापता होने पर पप्पू बहुत परेशान हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला। बाद में पता चला कि समधी ही उसे अपने साथ ले गया है। इसके बाद पप्पू पुलिस थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को वापस लाया जाए। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि कुछ अहम सुराग मिल गए हैं और शीघ्र ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close