google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कासगंज

प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही बेटी और बाप मान नहीं रहा था फिर हो गया इतना बड़ा खेला कि….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कासगंज: कहते प्यार में किसी का घर बन जाता है तो किसी का परिवार का परिवार बिखर जाता है जो बात बिल्कुल सच ही साबित होती दिखाई पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। जहां प्रेस प्रसंग के चक्कर में एक परिवार बर्बाद हो गया।

बेटी की शादी को लेकर घर में चला रहा था विवाद 

दरअसल, कासगंज क्षेत्र में सबसे पॉश कॉलोनी आवास विकास की है। इसी कॉलोनी में फिजिक्स के लेक्चरर नरेंद्र यादव, उनकी 26 वर्षीय बेटी जूही और पत्नी शशि प्रभा साथ में रहे थे। बेटी प्राथमिक विद्यालय में सरकारी अध्यापक थी। घर में बेटी की शादी की बात चल रही थी। इस दौरान पिता ने शादी के लिए लड़के से बात कर ली थी। पिता ने जब बेटी से लड़का देखने की बात की ता उसने शादी के लिए साफ मना कर दिया। पिता ने जब इसका कारण पूछा तो बोली मैं सरकारी अध्यापिका हूं अपने फैसले खुद ले सकती हूं।  इस बात को ले बाप बेटी में कही सुनी हो गई। जिससे गुस्साए पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। बीच बचाव करने आई मां को धक्का देकर गिरा दिया फिर खुद सुसाइड कर ली। 

अपने पसंद के लड़के साथ सादी करनी चाहती थी बटी 

सूत्रों की मानें तो लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। काफी दिन से पिता बेटी को समझाने का प्रयास भी कर रहा था। इस बात को लेकर पत्नी से भी विवाद होता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि गोली का आवास सुनकर जब पहुंचे तो बेटी और बाप का शव खून से सना हुआ शव पड़ा था। लोगों मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो जिला अस्पताल पहुचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता पुत्री की मौत 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक जूही 68500 भर्ती प्रक्रिया के दौरान अध्यापिका बनी थी। तीन साल पहले उसकी नियुक्ति हुई थी। जूही कासगंज जनपद के सोरों विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर पर तैनात थी। तीन साल से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।  बेटा दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बेटी के किसी लड़के से प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल रही थी। इसे लेकर मेरे पति बेटी को समझाया करते थे। मैं भी उसे समझा रही थी कि बेटी मां बाप की बात माननी चाहिए लेकिन बेटी अकसर इन बातों की अनसुनी करके बात को टाल देती थी। इसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। जिससे गुस्साए पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद सुसाइड कर लिया।  फिलहाल आज बेटे ने पिता और बहन को आज मुखाग्नि दी। 

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close