google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कासगंज

महिला नेता के घर में देहव्यापार… जी हाँ, आपत्तिजनक अवस्था में 4 युवतियां और 2 युवक पकड़े गए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

यूपी के कासगंज जिले के एक घर में देह व्यापर का धंधा चलाया जा रहा था, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ये देह व्यापर का धंधा एक महिला नेता अपने घर में चला रही थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला के घर छापा मार मौके से 4 युवतियां और 2 युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।

दरअसल, कासगंज पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त महिला नेता के घर बीते कुछ दिनों से लगातार लड़के लड़कियों का आना जाना लगा है। लोगों को शक है कि घर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। फिर पुलिस ने इस सूचना के आधार पर एक टीम गठित की उक्त महिला के घर छापा मारा। छापे में एक कमरे के भीतर से 4 युवतियां और 2 युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। साथ ही कमरे से शराब की बोतलें और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

सीओ सिटी ने क्या बताया

मामले को लेकर जानकारी देते हुए सीओ सिटी कासगंज अजीत चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त महिला के घर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दल बल के साथ छापा मारा। मौके से 4 युवतियां और 2 युवक पकड़े गए हैं। साथ ही कमरे से शराब की बोतल समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। सभी 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीओ ने सुरक्षा कारणों से उक्त महिला नेता का नाम बताने से इंकार किया। जानकारी के अनुसार, महिला किसी क्षेत्रीय राजनितिक दल की जिलाध्यक्ष बताई जा रही है।

110 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ''तुम जन गण मन, योग, सूर्य नमस्कार करते हो और मैं देवबंदी…तुम्हें मदरसे में रामायण भी पढानी होगी…'' क्यों भडके मौलाना तौकीर

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close