google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

“ज्यादा सलाह मत दिया करो, चलो बैठो”…विडियो 👇देखिए … लोकसभा अध्यक्ष ने किसको लगाई डांट? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को कुछ टिप्पणियों के कारण फटकार लगाई। यह घटना उस समय हुई जब शशि थरूर ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद थरूर ने ‘जय हिंद, जय संविधान’ का नारा लगाया।

थरूर के शपथ ग्रहण के दौरान जब विपक्षी सदस्यों ने ‘जय संविधान’ के नारे लगाए तो अध्यक्ष ओम बिरला ने टिप्पणी की, ‘वह पहले से ही संविधान की शपथ ले रहे हैं।’ इस पर रोहतक से सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अध्यक्ष को इस पर आपत्ति नहीं जतानी चाहिए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने हुड्डा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कोई सलाह न दें कि मुझे किस पर आपत्ति करनी चाहिए या क्या नहीं। अपनी सीट पर बैठें।

प्रियंका गांधी ने भी इस पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘भारत की संसद में ‘जय संविधान’ नहीं बोला जा सकता?’ उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष की आपत्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा, ‘संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के ‘जय संविधान’ बोलने पर आपत्ति जताई गई।’

आप को यह भी पसंद आ सकता है  अरे काका! अब तो कूड़ाघर भी VIP बन गया – कब्जाधारी बाउंड्री बनवाए रहे, अफसर लोग मुँह में फुल झोंक के देखत रहे

प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद इस मुद्दे पर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ‘जय संविधान’ के नारे में कोई भी आपत्तिजनक बात नहीं है, और यह नारा संविधान की महत्ता को दर्शाता है। वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि संविधान की शपथ लेने के दौरान ऐसे नारे लगाने की आवश्यकता नहीं है। इस घटना ने सदन में गरमागरमी का माहौल बना दिया है।(एजेंसी आउटपुट के साथ) 

125 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close