google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

दूल्हे के टूटे अरमान, घरवालों ने पकडा माथा जब 7 वीं सुहागरात मना रही थी ये हरजाई दुल्हनिया… मामला सन्न कर देती है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक लुटेरी दुल्हन सुहागरात पर अपने पति को बेहोश कर अपने पहले पति के साथ फरार होने की कोशिश में पकड़ी गई। इस घटना से एक गिरोह का खुलासा हुआ है जो जरूरतमंद लोगों को दुल्हन के जाल में फंसाकर लूटता था। इस गिरोह में 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन, दो दलालों और उसके पहले पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ककवन के रहीमपुर विषधन के देवेश, जो कि एक सब्जी विक्रेता है, की नौ साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। देवेश के मुताबिक, एक माह पहले वह हमीरपुर के रजनीश उर्फ पंडित और कानपुर रेउना के दीपक उर्फ रूद्रेश से मिला था। दोनों ने 70 हजार रुपये में दुल्हन दिलाने की बात कही, जिसे देवेश ने मान लिया। 15 जून को रजनीश और दीपक देवेश और उसके पिता को सेंट्रल स्टेशन लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने बलिया की मुस्कान और उसके दूसरे पति राजकुमार से मिलवाया। राजकुमार को मुस्कान का भाई बताया गया। 70 हजार रुपये देने के बाद देवेश ने मुस्कान से शादी कर ली।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  दो बेगम से नहीं भरा मन तो छात्रा से निकाह करने चले थे गुरुजी, फंसाया ऐसे कि जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

शादी के बाद, मुस्कान ने अपने दूसरे पति को भी साथ ले लिया। रात आठ बजे उसने देवेश को खाना दिया, जिसमें नशीला पर्दाथ मिला हुआ था। एक घंटे बाद देवेश बेहोश हो गया और मुस्कान और राजकुमार जेवर और नकदी लेकर भाग निकले। रात तीन बजे होश आने पर देवेश ने देखा कि दोनों गायब हैं और कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। देवेश तुरंत कानपुर जाने वाले चौराहे पर पहुंचा, जहां मुस्कान और राजकुमार सवारी के इंतजार में बैठे मिले। देवेश और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ककवन अभिलाष मिश्रा ने सर्विलांस टीम और देवेश की मदद से दलाल रजनीश उर्फ पंडित और दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने एसओ ककवन समेत सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

एसओ ककवन के अनुसार, इस गैंग में मुस्कान समेत कुल 16 महिलाएं शामिल हैं, जो जरूरतमंद लोगों को फंसाकर शादी करतीं और फिर जेवर-नकदी लूटकर फरार हो जातीं। अब तक झांसी से लेकर औरया तक कई वारदातें हो चुकी हैं।

एसओ ककवन का कहना है कि मुस्कान यादव के पहले पति से दो बच्चे हैं और वह आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करती थी। एक साल पहले उसने राजकुमार से शादी की थी और दोनों कानपुर सेंट्रल के आसपास घूमते रहते थे, तभी उनकी मुलाकात दलालों से हुई। मुस्कान लुटेरी दुल्हन बन चुकी है और सात लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। वह पांच-छह माह की गर्भवती है।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बजट लोकलुभावन नही बल्कि राष्ट्र को समर्पित है- सांसद रमापति त्रिपाठी

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close