google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

कैसी है तू माँ… पहले 4 साल के बेटे को फावड़े से काटा फिर चूल्हे पर जला दिया… कांप जाती है रुह इस वाकये को सुनकर

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
93 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

यह घटना अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के जलालपुर हसना गांव में एक मां ने अपने चार वर्षीय पुत्र की हत्या कर दी। उसने पहले बच्चे को फावड़े से काटा और फिर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों और पुलिस को भी स्तब्ध कर दिया है।

बिजनौर के थाना हिमपुर दीपा के गांव जलालपुर हसना में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। आदेश देवी नामक महिला ने अपने चार साल के बेटे कल्लू की हत्या कर दी। घटना तब घटी जब आदेश देवी और उसका बेटा घर के आंगन में अकेले थे। महिला ने बेटे के सिर पर फावड़े से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

इस घटना के कारण और महिला के मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

चूल्हे पर रखकर बच्चे को जलाया

पत्थर दिल मां का दिल इतने पर ही नहीं पसीजा। मां ने अपने घायल बेटे को घर में बने चूल्हे पर रख कर जला दिया। उसकी कोशिश थी कि बच्चा मर जाए। खेत से लौट कर आए मासूम के पिता कपिल कुमार ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो उसका कलेजा मुंह को आ गया। उसने अपने बेटे को चूल्हे की आग से निकाला। उसे डॉक्टर के पास ले गया। तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी कातिल मां को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार में मचा कोहराम

मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस और सीओ चांदपुर भारत सोनकर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के परिजनों का कहना है कि कुछ महीने से आदेश देवी डिप्रेशन में थी। इसी वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल, पुलिस के अधिकारी कई पहलुओं से जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। आरोपी को पकड़े जाने के बाद पूछताछ की जा रही है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close