google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

इन जगहों पर हार रही है सपा, बसपा के खाते भी न खुलने के दे रहा है संकेत, एक्जिट पोल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

यूपी के चुनाव परिणाम का इंतजार है, और एग्जिट पोल भाजपा के लिए अच्छे लग रहे हैं। सर्वे के अनुसार, यूपी में भाजपा की पकड़ मजबूत दिख रही है, लेकिन बसपा और सपा के लिए चुनाव मुश्किल हो सकता है। बहुत से सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को अच्छे आंकड़े दिख रहे हैं।

यह सीटों के लिए एक चुनाव के बारे में निर्देशित कर सकता है, जहां भाजपा के पक्षधरों की पकड़ मजबूत होने के संकेत हैं। इसके अलावा, यह सीटें परिणामों के लिए रुझान का एक पूर्वानुमान भी प्रस्तुत कर सकता है।

यूपी की 80 सीटों पर सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव अब खत्म हो गए हैं। चुनाव के बाद अब लोगों को परिणाम का इंतजार है। चार जून को चुनाव परिणाम आएंगे, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।

यूपी की बात करें तो ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें जिता रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में जो सीटें सपा के पास थीं सर्वे में इस बार हारती नजर आ रही हैं। सर्वे के मुताबिक बजपा का इस बार यूपी में खाता नहीं खुलेगा। सर्वे में इन सीटों पर कमल खिलता दिख रहा है। 

इसे भी पढें  मजदूरी कर जिसे वर्दी पहनाई उस बेटे की अर्थी को कंधा देते हुए बाप का कलेजा फट गया

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स नाम की एजेंसी ने 20 लाख सैंपल साइज के बीच देश भर में सर्वे का दावा किया है। इस सर्वे में एआई का भी इस्तेमाल किया गया है। सर्वे पर यकीन करें तो इस बार यूपी में बसपा का खाता नहीं खुलने वाला है।

सर्वे में यूपी की 80 सीटों में से 62 सीटों पर कमल खिलता नजर आ रहा है। जबकि 18 सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी जीतते नजर आ रहे हैं। पिछले चुनाव में जो सीटें सपा और बसपा के पास थीं उन सीटों पर भी इस बार भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, बदायूं में भी सपा गठबंधन हारता दिख रहा है।

फिरोजाबाद में सपा से अक्षय यादव चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बदयूं से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों ही सीटों पर सपा हारती नजर आ रही है। संभल सीट भी सपा के हाथ से निकलती दिख रही है। पिछले चुनाव में ये सीट सपा के पास थी।

सर्वे में यूपी की जिन 18 सीटों को सर्वे जिता रहा है उनमें मैनपुरी, मुरादाबाद, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कन्नौज, कौशांबी, बाराबंकी, फिरोजाबाद, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगढ़, आजमगढ़, घोसी, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर शामिल हैं। 

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  चूहों ने फूंक दिया 600 किलो गांजा…पुलिस मालखाने में बड़ी घपलेबाजी का पर्दाफाश 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close