google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

यूपी की इस महिला रिक्शा चालक को मिला यूके रॉयल अवार्ड ; जिले की महिलाओं के लिए रोड मॉडल बनी हैं ये

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

बहराइच: यूके रॉयल अवार्ड से बहराइच की एक ग्रामीण महिला को सम्मानित किया गया है। सम्मान पाकर लौटी महिला को जिलाधिकारी बहराइच ने भी सम्मानित किया। 

जिले के विकास खण्ड रिसिया की ग्राम पंचायत बभनी सैदा निवासी पिंक ऑटो रिक्शा चालक आरती को लन्दन में प्रिंस ट्रस्ट की ओर से यूके रॉयल अवार्ड प्राप्त करने के बाद सोमवार को जनपद पहुंच गईं। जनपद पहुंचने पर रिक्शा चालक आरती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेंट की।

डीएम मोनिका रानी ने यूके रॉयल अवार्ड से सम्मानित होने पर आरती को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी। अपने हाथों से मिष्ठान खिलाकर आरती का मुंह मीठा कराया। 

डीएम ने आरती से कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने से अब आप जिले की महिलाओं के रोल मॉडल बन गई हैं। उन्होंने आरती का आह्वान किया कि आकांक्षात्मक जिले की अधिक से अधिक महिलाओं स्वावलंबन के लिए प्रेरित करें।

इसे भी पढें  जिले में 150 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे पर प्रशासन की क्या हो रही कार्रवाई ? सवाल पूछ रही है जनता

डीएम के अभिनव पहल पर मिले थे ऑटो रिक्शा

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी मोनिका रानी अभिनव पहली की थी। डीएम ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंकों से पांच महिलाओं को ऋण दिलाया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें पिंक रिक्शा उपलब्ध कराया था। 

नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित तलाकशुदा निराश्रित पांच महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी और आरती को शहर की सड़कों पर पिंक ऑटो का सारथी बनने का अवसर मिला था। उन्हीं में रिसिया ब्लॉक की रहने वाली पिंक रिक्शा चालक आरती को 22 मई 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस ट्रस्ट की ओर यूके रॉयल अवार्ड से नवाजा गया है।

282 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close