google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
महोबा

शादी से पहले दो बच्चों की माँ  “आरजू” ने “आरती” बनकर हिन्दू रिवाज से शादी की और फिर जो हुआ वो आप खुद 👇वीडियो देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हिंदू-मुस्लिम शादी की खबर सामने आई है। महोबा में पनवाड़ी थाना क्षेत्र में आरजू राइन नाम की मुस्लिम महिला ने अपने हिंदू प्रेमी दिनेश जयसवाल से शादी कर ली है।

आरजू राइन ने ना सिर्फ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है, बल्कि सनातन धर्म को भी अपना लिया है। आरजू राइन ने अब अपना नाम बदलकर आरती जायसवाल रख लिया है। शादी के बाद फिर आरती ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां सबको हैरान कर दिया था।

हिंदू लड़के से शादी के बाद आरजू राइन बनीं आरती जायसवाल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरजू राइन ने आरती जायसवाल बनकर अपने प्रेमी दिनेश से शादी इसी हफ्ते की है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो भी सामने आया है।

आरजू ने पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गोरया माता मंदिर में शादी की। शादी में वह लाल और पीले रंग की साड़ी में हिंदू दुल्हन की तरह सजी थीं। शादी सात फेरों और वैदिक मंत्रों के साथ सारे रीति-रिवाजों के साथ पूरी की गई थी।

सनातन धर्म अपनाकर खुश हैं आरजू राइन

इसे भी पढें  अंधविश्वास सच ; नाग की मौत से खफा नागिन ने यूं लिया बदला, पढ़कर चौंक जाएंगे आप 

आरजू राइन ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वो वह सनातन धर्म अपनाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपनी स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाई है। उन्होंने कहा कि, वह इसमें काफी विश्वास करती हैं और काफी वक्त से इसे अपनाना चाहती थीं।

पिछले कई सालों से था आरजू और दिनेश का अफेयर

आरजू राइन और दिनेश का पिछले कई सालों से अफेयर चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में आरजू अपने प्रेमी दिनेश के साथ घर से भाग गई थी। दोनों उसके बाद साथ-साथ नोएडा और दिल्ली में रहने लगे थे। कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी दोनों वापस घर नहीं गए थे।

प्रेमी दिनेश के साथ रहते हुए, इस दौरान आरजू ने दो बच्चों को जन्म दिया और मां बनीं। अब लगभग दिनेश के साथ 6 सालों तक बाहर रहने के बाद वह ससुराल लौटी है। हालांकि आरजू के माता-पिता उनसे कोई रिश्ता नहीं रखते हैं। आरजू के परिवार में कोई भी उनसे बात नहीं करता है।

शादी के बाद आरजू ने कहा- ‘जय श्री राम’, हैरान रह गए वहां खड़े लोग

इसे भी पढें  आल्हा का 882वां जन्मोत्सव मनाया, केक काटे गए और बुंदेलियों ने 27वीं बार प्रधानमंत्री को खून से लिखा खत

आरजू ने मंदिर में शादी करने के बाद ”जय श्री राम’ का नारा लगाया। जिसको देखकर वहां खड़े लोग हैरान हो गए। इतना ही नहीं जब आरजू ने बताया कि वह कुछ सालों से हिंदू धर्म में विश्वास करती हैं और नवरात्र में देवी उपासना, राम नवमी पर भगवान राम की पूजा, दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा भी करती हैं, तो लोगों को यकीन नहीं हुआ।

आरजू का कहना है कि, ‘भारत में हम सभी सनातन धर्म के लोग हैं। इस समाज ने हम सभी को अलग-अलग बांट दिया है लेकिन मैं तो हमेशा ही हिन्दू धर्म से प्रेरित रही हूं…इसलिए मुझे प्यार भी दिनेश जयसवाल से हुआ है। अब मैं और दिनेश हमेशा साथ-साथ रहेंगे।’

आरजू ने ये भी कहा कि, ”हमारे समाज में निकाह एक समझौता की तरह है…लेकिन हिंदू समाज में ये सात फेरों से सात जन्मों का रिश्ता है। यही खूबसूरती मुझे पसंद है।’’

139 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close