google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
महोबा

भयंकर हादसा ; फटा पहाड़, 4 की मौत, बाकी दबे मलबे में

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

महोबा। पहाड़ में ब्लास्ट करते हुए बड़ा हादसा हुआ है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि मलबे में अभी 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। 

हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। हादसा कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास हुआ है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहाड़ पर विस्फोट करके खनन का काम हो रहा था। तभी गलती से उस जगह विस्फोट हो गया, जहां मजदूर खड़े हुए थे। हादसे के वक्त 10 से 12 लोग काम कर रहे थे। जिनमें 4 की मौके पर ही मौत हो गई।

रेस्क्यू में जुटी पुलिस

जबकि बाकी मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर पास में ही स्थित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में दबे हुए लोगों को निकालना शुरू किया।

हादसे में मारे गए मृतकों के परिजन मौके पर हंगामा कर रहे हैं। मलबे में दबे हुए लोगों के परिजन भी मौके पर रेस्क्यू में जुटे हैं।

121 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close