google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

मुस्लिम कार्ड पर बसपा की बिसात पर खेला खेलकर अखिलेश ने सबको चौंका दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

इंडिया गठबंधन में लखनऊ लोकसभा सीट सपा के खाते में हैं। ऐसे में सपा ने लखनऊ से सुशील दीक्षित को हटाकर फाखिर सिद्दीकी को नगर अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है।

समाजवादी पार्टी ने हाल ही में मेरठ सहित कई सीटों पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इसी बीच, लखनऊ लोकसभा सीट पर पार्टी ने एक नया कार्ड खेला है। सपा के इस कदम को बसपा के सरवर मलिक को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है।

अखिलेश ने जारी कर दिया पत्र

दरअसल, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ लोकसभा सीट (Lucknow Lok Sabha Seat) से सुशील दीक्षित को हटाकर फाखिर सिद्दीकी को नगर अध्यक्ष बना दिया है। इसको लेकर सपा ने एक पत्र भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सपा और बसपा की नजर करीब पांच लाख मुस्लिम मतदाताओं पर टिकी हुई है।

1998 से नगर अध्यक्ष के पद पर रहे फाखिर सिद्दीकी

आप को यह भी पसंद आ सकता है  आपका बिजली बिल बकाया है या आप बिजली चोरी के आरोप में लिप्त हैं ! घबराएं नहीं, बिजली विभाग आपको दे रहा है ये राहतें और छूट

सपा ने पार्टी के पुराने नेता फाखिर सिद्दीकी को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि फाखिर साल 1998 से 2004 तक और फिर 2016 से 2020 तक समाजवादी पार्टी से नगर अध्यक्ष रहे हैं। साल 2009 में वो बहुजन समाज पार्टी से नगर अध्यक्ष रहे और साल 2007 में उन्होंने लखनऊ पूर्वी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इसके साथ ही, उन्होंने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से लखनऊ मध्य सीट पर सपा के रविदास मेहरोत्रा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

124 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close