google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

इन तीन माफियाओं की भी मौत माहे रमजान में हुई लेकिन इनकी ये कॉमन बातें दिमाग हिला देती है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत रमजान के महीने में हुई है। हालांकि इससे पहले भी यूपी के दो और बिहार के एक कुख्यात माफिया की मौत भी रमजान के महीने में हो चुकी है। इन सभी माफियाओं में एक बात कॉमन रही। आइए जानते हैं… 

उत्तर प्रदेश में माफिया मुख्तार अंसारी की मौत इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। परिजनों ने मुख्तार को धीमा जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बहरहाल प्रदेश सरकार ने न्यायिक कमेटी से इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

6 फीट 3 इंच जमीन में दफ्न हुआ गैंगेस्टर मुख्तार ; शव की नीची मूंछें छोटे बेटे ने देखा तो देने लगा मूछों पर ताव… पढिए कुछ खास बात

“बड़े फाटक” वाले मुख्तार ; कभी काबू में थी यूपी की राजनीति और आज…न ट्रक बचा न फैक्ट्रियां, और खुद रुखसत-ए-जहाँ… 

मुख्तार अंसारी की मौत रमजान के महीने में हुई है। हालांकि इससे पहले भी यूपी के प्रयागराज में कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत भी रमजान के महीने में हुई थी। उन्हें अस्पताल के बाहर पुलिस अभिरक्षा में गोली मारी गई थी।

इसे भी पढें  इसे वफ़ा होती है अपने आसमान छूती हसरतों से, ऐशोआराम, म़ंहगे फोन…जुर्म की दुनिया से प्रभावित ये लड़कियां जो कर रही हैं वो आपके होश उड़ा देगी

अतीक और अशरफ की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। जो फिलहाल जेल में हैं। इसके साथ ही बिहार के कुख्यात माफिया शहाबुद्दीन की मौत भी रमजान के महीने में ही हुई थी। 

देश में इतने तो हैं दागी सांसद विधायक फिर अकेले मुख्तार को लेकर ही चिल्ल-पों क्यों?

“बड़े फाटक” वाले मुख्तार ; कभी काबू में थी यूपी की राजनीति और आज…न ट्रक बचा न फैक्ट्रियां, और खुद रुखसत-ए-जहाँ… 

खास बात ये है कि इन सभी माफियाओं में एक बात कॉमन रही। वो ये कि इन सभी माफियाओं का प्रदेश से लेकर देश की राजनीति में अच्छा-खासा दखल रहा।

माफिया मुख्तार अंसारी की रमजान में तबीयत बिगड़ने से मौत

28 मार्च 2024 को जब पूर्व विधायक और पूर्वी यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हुई। तब भी रमजान का 17वां दिन था। मुख्तार के वकील का कहना है कि मौत से पहले मुख्तार अंसारी ने जेल प्रशासन पर जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्तार के परिजनों ने अदालत जाने की बात कही है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि मुख्तार की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। मुख्तार अंसारी पर विभिन्न आरोपों में 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।

इसे भी पढें  सपा और भाजपाइयों के बीच झड़प, गोलियां भी चलीं, 4 भाजपाई जख्मी

अतीक अहमद और अशरफ को रमजान में लगी गोली

यूपी के प्रयागराज में कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या भी रमजान के महीने में की गई। 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ को पुलिस अभिरक्षा में गोली मारी गई। यह घटना रमजान के 23वें दिन घटी।

“बड़े फाटक” वाले मुख्तार ; कभी काबू में थी यूपी की राजनीति और आज…न ट्रक बचा न फैक्ट्रियां, और खुद रुखसत-ए-जहाँ…

“बड़े फाटक” वाले मुख्तार ; कभी काबू में थी यूपी की राजनीति और आज…न ट्रक बचा न फैक्ट्रियां, और खुद रुखसत-ए-जहाँ… 

अतीक अहमद और अशरफ की मौत के बाद उसके करीबियों ने योगी सरकार के बड़े पुलिस अफसरों पर हत्या का आरोप लगाया था। कुख्यात माफिया अतीक अहमद पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।

अतीक और मुख्तार अंसारी की पत्नियों पर भी इनाम घोषित

अतीक और मुख्तार की मौत में एक और समानता रही। दोनों की पत्नियां फरार होने के साथ ही पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हैं।

अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित है। जबकि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी पर भी 50 हजार का इनाम घोषित है।

166 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

इसे भी पढें  जमीन ने उगला खजाना, दुर्लभ खजाने को देखने उमड़ी भीड़

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close