google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। सलेमपुर के समता निवास पर गुरुवार को लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवम लोकसभा चुनाव के कलस्टर प्रभारी सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव उत्सव की तरह है। भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं। इसलिए जनता भाजपा के साथ रहती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। देश में जो माहौल बना है उसके अनुरूप हम “अबकी बार 400 पार” उदघोष के साथ प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है। एक बार फिर से देश में कमल खिलेगा और तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

बैठक में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रबंधन समिति के प्रत्येक सदस्य से वन टू वन चर्चा कर उन्हे दी गई जिम्मेदारी की जानकारी लीं।

बैठक में सांसद एवम प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ संपर्क अभियान, गांव चलो अभियान के साथ-साथ लाभार्थी संपर्क अभियान में पूरे मनोयोग से कार्य किया है।

इसे भी पढें  खानापूर्ति के साथ सम्पन्न हुआ ब्लॉक स्वास्थ्यमेला

उन्होंने ने प्रबंधन समिति के सदस्यों से कहा कि बेहतर तालमेल और सामंजस्य के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक वोटो से विजयी बनाने का प्रण ले।

उक्त बैठक में लोकसभा सहप्रभारी बलराम उपाध्याय,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू,अभिषेक जायसवाल, बलबीर सिंह दादा, अजय दूबे वत्स, दुर्गेश पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, बचनदेव गोंड, शेषनाथ भाई, विनय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष संजय दूबे, डॉ0 एस0एस0 सिंह, उमाकांत मिश्रा,रत्नेश मिश्रा, जगदीश यादव, मुरली जायसवाल, अनूप उपाध्याय, अरुण सिंह, शिवाकांत तिवारी, सुनील स्नेही, पिन्टू तिवारी, राजेश कुशवाहा, दीपक जायसवाल, अजय गौतम, अतुल मिश्रा, अभय तिवारी, माया जायसवाल आदि मौजूद रहे।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close