google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

शादी का झांसा, दो बार गर्भपात और पीड़ित महिला कांस्टेबल ने जब खोली पोल तो हो गया इतना बड़ा खेला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित बैतालपुर चौकी प्रभारी के खिलाफ एक महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शाम दरोगा को निलम्बित कर दिया है। 

आजमगढ़ जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने माह के पहले सप्ताह में पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित बैतालपुर चौकी के प्रभारी अंकित कुमार सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। दरोगा ने अश्लील वीड़ियो और फोटो बना लिया। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार रेप करने लगा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई तो उसका जबरिया गर्भपात भी करा दिया। जब उसने शादी करने को कहा तो दरोगा ने पहले ट्रेनिंग समाप्त होने की बात कही थी। अब चौकी इंचार्ज बनने के बाद वह शादी से इनकार करने लगा है। 

एसपी ने दरोगा और महिला कांस्टेबल के प्रकरण की जांच का आदेश दे दिया। विभाग के कुछ अधिकारियों ने मामले को मैनेज करने लगे। दोनों में समझौता भी हो गया लेकिन दरोगा ने महिला कांस्टेबल को कुछ भला बुरा कह दिया। महिला ने आलाधिकारियों से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

इसे भी पढें  बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने जनपद में किया भ्रमण, योजनाओं की, की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

एसपी के निर्देश पर गौरीबाजार पुलिस ने बैतालपुर चौकी इंचार्ज अंकित सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। देर शाम एसपी संकल्प शर्मा ने दरोगा को निलम्बित कर दिया। 

188 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close