google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जोधपुर

आज तूं रहेगी या मैं… कहते हुए जालिम ने पत्नी को ठांय ठांय ठांय करते हुए गोलियों से भून डाला… मामला खौफनाक सच वाला है… . 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आनंद शर्मा की रिपोर्ट

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को तमंचे से गोलियां मारी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला का नाम अनामिका बिश्नोई है। जो जोधपुर में नई कलेक्शन के नाम से दुकान चलती थी। वह दुकान पर बैठी हुई थी इसी दौरान वहां उसका पति महीराम आया। जिसने पहले तो महिला के साथ कोई बातचीत की और फिर उस पर तमंचे से गोलियां मारना शुरू कर दिया। महिला को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति से अलग रह रही थी पत्नी

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि अनामिका अपने पति से पिछले लंबे समय से अलग रह रही थी। दोनों के बीच दहेज का मामला भी चल रहा है। अनामिका के दो बच्चे हैं जो भी उसके साथ ही रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

इसे भी पढें  आदर्श विद्या मंदिर शेरगढ़ में रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य कन्या पूजन किया गया

लोकल पिस्टल से मारी गोली

पुलिस का मानना है कि जिस तमंचे से पति ने अपनी पत्नी को गोली मारी है वह कोई लोकल पिस्टल है। हालांकि पूरी जांच होने और आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। आपको बता दे कि जहां यह पूरी घटना हुई वह जोधपुर का घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में घटना के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है।

113 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close