google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

करोड़ों की प्रोपर्टी, तीन बार दल बदलकर अब बन गए नये दल के स्वामी… . पढिए चर्चा में यूपी के इस राजनयिक की दास्ताँ

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछले हफ्ते समाजवादी पार्टी के महासचिव के पद से इस्तीफा दिया था। वह इससे पहले 3 पार्टियां और बदल चुके हैं। उन्होंने लोकदल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह बसपा से जुड़ गए और करीब 20 साल उसी में रहे। बसपा के बाद उन्होंने 2020 में बीजेपी का हाथ थामा लेकिन 2022 में बीजेपी से निकलकर अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली सपा में आ गए। अब उन्होंने सपा से भी नाता तोड़ लिया और खुद की पार्टी आरएसएसपी का गठन कर लिया। इस पार्टी का पूरा नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी है। 

स्वामी प्रसाद मौर्या 5 बार विधायक रह चुके हैं. वह 1980 में राजनीति में सक्रिय हैं। 1996 में वह पहली बार विधायक बने थे। वह मायावती सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। आइए जानते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य कितनी संपत्ति के मालिक हैं। यह जानकरी चुनाव से पहले उनके द्वारा दिए गए हलफनामे के आधार पर है। 

कितनी संपत्ति के मालिक मौर्य

इसे भी पढें  लखनऊ में भूमाफियाओं का आतंक: हाईकोर्ट के आदेश और योगी सरकार के निर्देशों की अनदेखी

स्वामी प्रसाद मौर्य के हलफनामे के अनुसार, 1 करोड़ 93 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। उनकी पत्नी शिवा मौर्य 2 करोड़ 21 लाख से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। मौर्य के पास 50 हजार नकद हैं। उनकी पत्नी के पास 65 हजार रुपये की अंगूठी है। वहीं, उनके पास नीलम की अंगूठी भी है। 

7 लाख से ज्यादा के आभूषण

स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी के पास 7 लाख 50 हजार की ज्वेलरी है। मौर्य के पास एक रिवॉल्वर और राइफल है। उनकी पत्नी के पास भी ये दोनों हथियार हैं। उनकी पत्नी के पास एक फॉर्च्यूनर कार है जिसकी कीमत 30 लाख रुपये के आसपास है। 

113 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close