google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

चार वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों ने की दरिंदगी ; वाकया सुन लोग रह गए हक्के बक्के

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़: अतरौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों ने दरिंदगी की। बहला-फुसला कर साथ ले जाकर दोनों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। चार दिनों तक बच्ची का इलाज कराने के बाद परिजनों ने मंगलवार की शाम अतरौलिया थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में मासूम के परिजनों ने बताया कि 19 जनवरी को गांव के दो किशोर उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर घर से दूर ले गए। दोनों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में उंगली व लकड़ी डाल दी। दर्द से चीखती बच्ची घर आई और आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए। डॉक्टर ने भी जांच के बाद प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाले जाने से घाव होने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसका चार दिनों तक इलाज कराया। इसके बाद मंगलवार की शाम थाने पर पहुंच कर दोनों किशोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

थानाध्यक्ष अतरौलिया सविंद्र राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराने के साथ जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया जाएगा।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  नाग, प्रलय और नारी शक्ति… आज देखेगी दुनिया भारत की ताकत, 76 वां गणतंत्र दिवस परेड में

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close