google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद दुबे की जयंती मनाई गई, लोगों ने उनकी कृति और कीर्ति को किया याद

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। सुरेंद्र प्रसाद दुबे हाई स्कूल बड़कागांव में स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद दुबे की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कुमार दुबे ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद दुबे किसानों के सच्चे हितैषी थे। वह किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहते थे। गन्ना किसानों का समय से भुगतान न होने पर वह अपने पास से भुगतान करने का काम करते थे। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रबंध समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के सदस्य होने के नाते उन्हें मेंबर साहब के नाम से जाना जाता था।

भाटपार रानी एवं बनकटा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत के सदस्य, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर एवं भाटपार रानी केन यूनियन के अध्यक्ष के पद पर वह लंबे समय तक रहे। जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय कुमार दूबे ने कहा कि स्वर्गीय दुबे सादगी के प्रतिमूर्ति थे। वह सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखते थे।

इसे भी पढें  विश्व समुदाय को एक सूत्र में बांधने में सक्षम है हिन्दी - रविन्द्र कुशवाहा

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य शैलेश कुमार दुबे, अमित कुमार दुबे, हिमांशु कुमार दुबे, सुरेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, विशंभर पांडेय, आनंद पियूष उपाध्याय, अभिषेक, रामप्रीत पाल, सुनील पांडे, अनिरुद्ध तिवारी, अशोक तिवारी, विनोद सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

90 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close