google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधअसमकर्नाटक

नये साल के जश्न में फिर नफरत की सुलगी आग, पुलिस पर रॉकेट लांचर दागे, 4 कमांडो गंभीरावस्था में

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई हिंसा, अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीनों से मणिपुर में शांति थी लेकिन अब एक बार फिर से हमले की खबर आई है। मणिपुर में हिंसा के बाद पुलिस और उग्रवादियों के बीच टकराव बढ़ा है। शनिवार देर रात सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों ने घात लगाकर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से अटैक किया।

इस हमले में सुरक्षा बलों के चार जवान घायल हो गए। उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए IED का इस्तेमाल किया। ये घटना शनिवार रात साढ़े 11 बजे की है। बताया जाता है कि उग्रवादी कुकी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने सुरक्षा बलों पर प्लानिंग के तहत हमला किया। हमले के बाद मोरेह में तैनात पुलिस पर उग्रवादियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और रात भर दोनों ओर से फायरिंग होती रही।

हमलावरों ने स्पेशल पुलिस कमांडो के आवास वाले बैरक को निशाना बनाया था। इस हमले में चार जवान घायल हुए हैं। यह सभी जवान आवास पर रेस्ट कर रहे थे। इसके पहले 30 दिसंबर को असम राइफल्स के मुख्य ठिकाने के पास उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था। इसमें भी एक जवान घायल हुआ था।

इसे भी पढें  200 हत्याएं और सैकड़ों अपहरण करने के बाद वो बना 'भगवान', जिसके आतंक और फरमानों के बगैर सियासत का जिक्र अधूरा रहता

बता दें कि मोरेह वार्ड नंबर 9 तेंगनौपाल जिले में आता है। यहां पर उग्रवादियों ने पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया था। उग्रवादी और पुलिस के बीच करीब 400 राउंड गोलियां चली थी। वहीं उग्रवादियों ने दो घरों में आग भी लगाई थी। घायल कमांडो की पहचान 5 आईआरबी के पोंखालुंग के रूप में हुई है। उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि कुकी समूह इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने एक बयान में आरोप लगाया कि मोरेह निवासी पीटर मेट को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे यातनाएं दीं। उसने आरोप लगाया कि स्थानीय स्कूल शिक्षक और सेंट जॉर्ज कैथोलिक चर्च के यूथ सेक्रेटरी मेट को शनिवार की शाम को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह घर जा रहे थे। इस दौरान कमांडो और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हो रही थी। (एजेंसी इनपुट के साथ) 

119 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close