google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला नवाबी शहर का ई-रिक्शा चालक निकला ; पढिए इसकी माँ ने क्या कहा?

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
86 पाठकों ने अब तक पढा

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लोकसभा शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे कुछ अराजकतत्व नीचे बैठे सांसदों की रो में कूद गए और बेंच पर इधर से उधर भागने लगे। सत्र के दौरान अचानक हुए इस घटनाक्रम से चारों तरह अफरा-तफरी मच गई। वहीं युवकों के पीले रंग का स्प्रे बम जैसा डिब्बा फेंकने से संसद के अंदर हर तरफ धुंआ-धुंआ हो गया था। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना तो नहीं घटी, लेकिन संसद के भीतर इस तरह से दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने से सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर उठने लगे है। उधर जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उसमें एक युवक यूपी की राजधानी लखनऊ से निकला है। इसकी पहचान सागर शर्मा के रूप में हुई है।

लखनऊ के आलमबाग निवासी रानी शर्मा ने बताया कि सागर उनका बेटा है और ई-रिक्शा चलाता है। उन्होंने बताया कि परिवार में चार सदस्य हैं। दो बच्चे और पति-पत्नी। रानी शर्मा ने बताया कि सागर के पिता रोशन शर्मा कारपेंटर है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसको लेकर उन्हें खुद बहुत घबराहट हो रही है। मां ने बताया कि दो दिन पहले ही सागर यहां से गया था। पता नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार 15 साल से किराए के मकान में रह रहा है।

धरना-प्रदर्शन में गया था सागर शर्मा

हमलावर सागर शर्मा की मां ने बताया कि बेटे ने कुछ काम के लिए दोस्तों के साथ जाने की बात कही थी। मां रानी शर्मा ने बताया कि उनकी सागर से कल बात हुई थी, आज बात नहीं हुई है। वहीं सागर की बहन ने बताया कि उसका भाई दो-तीन महीने से ई-रिक्शा चला रहा था। इससे पहले सागर बेंगलुरु में रहता था। सागर बेंगलुरु काम करने के लिए गया था। बहन ने बताया कि सागर दिल्ली परसो गया था, उसे किसी धरना-प्रदर्शन में जाना था। लखनऊ पुलिस सागर के परिवार वालों से पूछताछ में जुट गई है। बता दें आज 13 दिसंबर के दिन ही साल 2001 में संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले मे कई जवान शहीद हो गए थे।

संसद भवन के बाहर चार लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने एक लड़के और एक लड़की को बाहर रोक लिया, लेकिन सुरक्षा में सेंधमारी कर दो लड़के संसद में घुस गए, जिसमें एक का नाम सागर शर्मा, जोकि लखनऊ के अलामबाग थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला है। सागर शर्मा के लखनऊ स्थित घर पर जांच के लिए पुलिस पहुंची और जांच की। बसपा से निष्कासित लोकसभा सांसद दानिश अली ने दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदने वाले युवकों में से एक युवक के लोकसभा के पास की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर यह दावा किया है कि वह व्यक्ति भाजपा सांसद का मेहमान था। इसका अभिप्राय यह हुआ कि उस व्यक्ति का लोकसभा के दर्शक दीर्घा का पास भाजपा सांसद की सिफारिश पर बनाया गया था। बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को एक आधार कार्ड मिला है, जिस पर लखनऊ का पता दर्ज है।

2001 में आतंकियों ने किया था हमला

दानिश अली ने दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदने वाले युवकों में से एक युवक के लोकसभा के पास और उसके जूते की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 21 साल पहले इसी दिन (13 दिसंबर) संसद पर हुए हमले की दिल दहला देने वाली याद दिलाते हुए एक व्यक्ति दर्शक दीर्घा से लोकसभा सांसदों के क्षेत्र में कूद गया। इस उल्लंघन से सांसदों की जान खतरे में पड़ सकती थी। वहीं, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि मैंने उसे सबसे पहले पकड़ा। कुछ ने दोनों की पिटाई भी की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। इससे पहले पुरानी संसद की इमारत में 13 दिसंबर, 2001 को 5 आतंकियों ने हमला किया था। इसमें दिल्ली पुलिस के 5 जवान समेत 9 लोगों की मौत हुई थी।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close