google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजब-गजब

इस लडकी को राम जैसा नहीं रावण जैसा पति चाहिए, वीडियो ?में वजह सुनकर हिल जाएंगे आप

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
83 पाठकों ने अब तक पढा

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

शादी से पहले अकसर लोगों ने सवाल पूछा जाता है कि उन्हें अपना लाइफ पार्टनर कैसा चाहिए। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कुछ लड़कियों से उनके लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल पूछ रही है। 

महिला लड़कियों से पूछती है कि आपको आपका लाइफ पार्टनर भगवान राम जैसा चाहिए या फिर रावण जैसा? इसपर उनमे से एक लड़की ने जो जवाब दे दिया, वह सुनकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग लड़की का तर्क सुनकर उसकी आलोचना भी कर रहे हैं। 

33 सेकेंड के इस वीडियो में एक महिला लड़कियों से पूछ रही है कि आपको आपका लाइफ पार्टनर कैसा चाहिए, राम जी जैसे या रावण जैसा? इसपर लड़की कहती है कि रावण जैसा। इसके पीछे वह तर्क तर्क देती है कि क्योंकि रावण ने सीता जी को चाहा था। उसने बिना छुए सीता जी का अपहरण किया। आज जैसा कलयुग है इसमें देखा जाए तो अपनी पत्नी और समाज दोनों के प्रति पुरुषों को थोड़ा डोमिनेटिंग होना चाहिए। रावण ने सीता जी का भले अपहरण किया था लेकिन उनके साथ कोई गलत काम नहीं किया। सीता जी इतने समय तक उसके पास थीं फिर भी रावण ने कोई गलत व्यवहार नहीं किया। इसलिए मैं चाहूंगी कि इस कलयुग में मेरा पार्टनर रावण जैसा हो। 

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आदि पुरुष देखकर आने वाली कन्या’, एक और यूजर ने लिखा, ‘इसको रावण ही मिलना चाहिए।’ 

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close