google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उज्जैन

शादी से पहले महाकाल की शरण में आए सांसद राघव चड्ढा और अदाकारा परिणीती चोपड़ा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुहानी परिहार की रिपोर्ट 

बी-टाउन की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी करने वाली हैं। वेडिंग की खबरों के बीच परिणीति दुल्हन के लिबास में नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी शादी से महीने भर पहले दोनों शनिवार, 26 अगस्त को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

जहां दोनों ने नंदी हॉल से की पूजा की और साथ ही महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दोनों महाकाल के दर्शन और पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान परिणीति लाइट पिंक कलर की साड़ी में और सिर पर पल्लू रखे नजर आ रही हैं।

वहीं, राघव चड्ढा (Raghav Chadha) भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते के साथ धोती पहने नजर आए। दोनों ने इसी साल 13 मई, 2023 सगाई की थी, जिसके बाद अब दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इसे भी पढें  …2029 तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा… वो भी भाजपा विधायक के द्वारा… !! 👇पूरी खबर पढिए

इसी साल मई में दोनों ने की थी सगाई

वहीं एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए महाकाल मंदिर के पंडित यश गुरु ने बताया कि ‘परिणीति महाकाल की बड़ी भक्त हैं’। पंडिट जी ने आगे बताया कि पिछले साल 26 दिसंबर 2022 को भी एक्ट्रेस बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थीं। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि ‘राघव और परिणीति चोपड़ा ने नंदी हॉल में अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल की खास पूजन-अर्चन की और साथ ही श्री सूक्त के पाठ के साथ किया’।

116 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close