google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पंहुचा बुलडोजर, वज़ह जानकर लोगों के होश उड़ गए

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
72 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर बुलडोजर पहुंचने से हड़कंप मच गया। जन्मस्थान के पास आवाज सुनाई दी कि ‘जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे’। यह सुनकर लोग सन्न रह गए। रेलवे प्रशासन की तरफ से बीती सात जून को अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा गया था।

लोगों ने देखा तो कौतूहलवश भीड़ लग गई

भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थल के पास जो घर बनाए गए थे, वह रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए थे। इसके लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से बीती सात जून को अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा गया था। एक महीने में जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पास स्थित नई बस्ती का है। यहां बुधवार को पुलिस टीम के साथ जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। उनके साथ कई बुलडोजर भी थे। लोगों ने देखा तो घरों से बाहर आ गए। इसी बीच एक आवाज सुनाई दी कि यहां से दूर हट जाएं। पहले से दिए गए निर्देशों के आधार पर आज यहां बने घर गिराए जाएंगे। एक महीने से अधिक होने पर भी जब कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने उसे बुलडोजर से धराशायी करा दिया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ सहित भारी संख्या में सिविल पुलिस मौजूद रही। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहे।

रेलवे प्रशासन ने जमीन का मुआवजा

नई बस्ती में रह रहे लोगों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि हम लोग सालों से यहां रह रहे हैं। सभी कागजात हमारे पास हैं। स्थानीय लोगों से जब ये पूछा कि रेलवे ने आपको नोटिस दिया था, ज़मीन खाली करने के लिए तो क्यों नहीं ज़मीन खाली की। लोगों ने कहा कि ख़रीदी हुई ज़मीन को कैसे खाली कर दें। रेलवे प्रशासन को मुआवजा देना चाहिए।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close