google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

मृत घोषित किए जाने के आधे घंटे बाद भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हो गए जिंदा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

आगरा। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल की तबीयत खराब होने के बाद एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर आए, लेकिन आधे घंटे बाद शरीर में हरकत होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर दौड़े। अब वह काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित करने के बाद बघेल को सराय ख्वाजा स्थित आवास लाया गया। परिजन विलाप कर रहे थे, तभी बघेल ने अपनी आंख खोली और शरीर में भी हरकत हुई। यह देख रोते बिलखते परिजन उन्हें लेकर न्यू आगरा स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

बघेल के छोटे भाई लाखन सिंह बघेल ने बताया कि इस समय उनके बड़े भाई का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनका रक्तचाप 114/70 है। उन्होंने बताया कि उपचार का लाभ हो रहा है और वह अब ठीक हैं।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  उलझे हुए हत्याकांड को इस तोते ने इतनी आसानी से सुलझा दिया, पुलिस भी रह गई हैरान

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close